फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर बनने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़े काम की है ये खबर, पेपर से पहले जान लें

Fri, 09 Feb 2018 06:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
exam
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) -2017 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए 2253 परीक्षा केंद्र बनाए गए है जहां 9,79,768 परीक्षार्थी दे सकेेंगे। द्वितीय स्तर की परीक्षा में 8,04,122 और प्रथम स्तर की परीक्षा में 2,08,877 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत किए गए हैं। प्रवेश-पत्र रीट की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते है। इस परीक्षा में 5 लाख 16 हजार 825 महिला परीक्षार्थी और 4 लाख 62 हजार 943 पुरूष परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

नकल पर लगाम के कड़े इंतजाम

2 of 6
exam
नकल व अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए कडे़ इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी की गतिविधियां सी.सी.टी.वी. कैमरा, जैमर और विडियोग्राफर की जद में रहेगी।

 
विज्ञापन

पहुंचे परीक्षा से एक घंटे पहले

3 of 6
exam
रीट परीक्षा की समन्वयक मेघना चौधरी ने बताया कि परीक्षार्थी आवश्यक सुरक्षा जांच के लिए परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्र पर दो पुलिसकर्मी, दो महिला पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदशनशील परीक्षा केन्द्रों पर भी पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

 

दो पारियों में होगी परीक्षा

4 of 6
exam
स्तर द्वितीय (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा प्रथम पारी सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा स्तर प्रथम (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा द्वितीय पारी दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक होगी।


 
विज्ञापन

पहचान पत्र लाएं साथ

5 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
परीक्षा के समय परीक्षार्थी डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र के साथ अपनी पहचान के संबंध में फोटोयुक्त आईडी प्रूफ इसकी स्व प्रमाणिक फोटो प्रति जैसे आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पेन कार्ड, वोटर पहचान कार्ड में से एक आवश्यक रूप से अपने साथ रखे अन्यथा प्रवेश वर्जित होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चीजों पर रहेगा निषेध

6 of 6
mobile
परीक्षा कक्ष में मोबाइल, ब्लूटुथ या अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण लाना निषेध रहेगा। परीक्षार्थी घड़ी, चैन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट पहन कर नहीं आ सकेंगे तथा पर्स, हैण्डबैग  अथवा डायरी इत्यादि साथ नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षार्थियों की गहन जांच के बाद ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश को सुनिश्चित करने के पुख्ता इंतजाम प्रभावी रहेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें