राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कल राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) -2017 आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। ऐसे में इसके लिए चाक चौबंद व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में दस लाख के करीब परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा के दौरान आपकी एक छोटी से लापरवाही बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है। ऐसे में कुछ सावधानियां हैं जो आपको बरतनी होंगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी, जैमर व वीडियोग्राफी की व्यवस्था
2 of 7
cheating
परीक्षा में नकल करने की कोशिश न करें। नकल व अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए कडे़ इन्तजाम किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी की सभी गतिविधियां सी.सी.टी.वी. कैमरा, जैमर और विडियोग्राफर की जद में रहेगी।
विज्ञापन
पहुंचना होगा इतनी देर पहले
3 of 7
exam
परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने से न्यूनतम एक घंटे पहले पहुंचना होगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम दो पुलिस कर्मी, दो महिला पुलिस कर्मी और दो होमगार्ड के जवान तैनात किये गये है। संवेदनशील और अतिसंवेदशनशील परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
वरना नहीं दिया जाएगा प्रवेश
4 of 7
exam
स्तर द्वितीय (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा प्रथम पारी सुबह 10.00 बजे से 12.30 बजे तक तथा स्तर प्रथम (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा द्वितीय पारी दोपहर 2.30 बजे से 5.00 बजे तक होगी। परीक्षा प्रारम्भ होने के बाद प्रथम पारी में सुबह 10.00 बजे तथा द्वितीय पारी में दोपहर 2.30 बजे बाद परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह सामान ले जाएं अपने साथ
5 of 7
exam
परीक्षा के समय परीक्षार्थी डाउनलोड किये गये प्रवेश पत्र के साथ अपनी पहचान के संबंध में फोटोयुक्त आईडी प्रूफइसकी स्व प्रमाणिक फोटो प्रति जैसे आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पेनकार्ड, वोटर पहचान कार्ड, शिक्षण संस्था का पहचान पत्र इनमें से कोई एक आवश्यक रूप से अपने साथ रखे अन्यथा प्रवेश वर्जित होगा।
विज्ञापन
ये ले जाएंगे साथ तो होगी परेशानी
6 of 7
mobile
परीक्षा कक्ष में मोबाइल, ब्लूटुथ या अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण लाना निषेध रहेगा। परीक्षार्थी घड़ी, चैन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट पहन कर नहीं आ सकेंगे तथा पर्स, हैण्डबैग अथवा डायरी इत्यादि साथ नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षार्थियों की गहन जांच के बाद ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश को सुनिश्चित करने के पुख्ता इंतजाम प्रभावी रहेंगे।
परीक्षा प्रवेश पत्र के दो भाग होंगे। प्रवेश पत्र की द्वितीय प्रति के साथ परीक्षार्थी को पहचान पत्र की स्वयं द्वारा प्रमाणित फोटो प्रति संलग्न कर वीक्षक के पास जमा करानी होगी। ओ.एम.आर. शीट दो प्रतियों में होगी। परीक्षा समाप्ति के बाद ओ.एम.आर. शीट की परीक्षार्थी प्रति तथा प्रश्न पत्र पुस्तिका परीक्षार्थी अपने साथ ले जा सकेंगे। ओ.एम.आर. शीट की मूल प्रति वीक्षक के पास जमा करानी होगी।