भगवान शिव के मंदिर और उनके चमत्कारों को लेकर कई बातें चलन में हैं। कहीं भोलेनाथ को भांग चढ़ाई जाती है तो कहीं झाडू। कहीं पहाड़ों पर शिव विराजित हैं तो कहीं शिवलिंग का आकार चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच हम ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां डुबकी लगाने के बाद पाप मुक्ति हो जाती है, वो भी सर्टिफिकेट के साथ।
विज्ञापन
ऐसी अनोखी है यहां की मान्यता
2 of 5
सर्टिफिकेट बनाते हुए
- फोटो : फाइल फोटो
यह शिव मंदिर राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले स्थित है। पाप मोचन तीर्थस्थल के रूप में फेमस गौतमेश्वर महादेव के बारे में मान्यता है कि यहां दर्शन से भक्तों को पाप मुक्ति मिलती है और भी सर्टिफाइड तरीके से।
विज्ञापन
प्रमाण पत्र के लिए इतने लगते हैं पैसे
3 of 5
प्रमाण पत्र
- फोटो : फाइल फोटो
इस मंदिर में एक कुंड है, जिसे मंदाकिनी कुंड के नाम से जाना जाता है। इस कुंड में डुबकी लगाने वालों को पाप-मुक्त होने का सर्टिफिकेट दिया जाता है। इसके बदले में श्रद्धालुओं को 11 रुपए देने होते हैं। इसमें एक रुपया सर्टिफिकेट के लिए और बाकी 10 रुपए दोष निवारण के लिए जाते हैं।
रखा जाता है पूरा रिकॉर्ड
4 of 5
मंदिर
- फोटो : फाइल फोटो
गौतमेश्वर महादेव से जिन लोगों को पाप मुक्ति सर्टिफिकेट जारी होता है, उनका रिकॉर्ड भी रखा जाता है। बताया जाता है कि यहां पर आजादी के बाद से अब तक जारी किए सर्टिफिकेट का रिकॉर्ड सुरक्षित है।
आदिवासी इलाके में स्थित गौतमेश्वर मंदिर को इस इलाके में हरिद्वार की तरह पूजनीय माना जाता है। यह मंदिर सदियों पुराना है और जनजाति समुदाय के लिए प्रमुख आस्था का केंद्र है। इस मंदिर का नाम गौतम ऋषि के नाम से जुड़ा है। कहा जाता है कि एक जानवर को मारने पर गौतम ऋषि को श्राप मिला था। उन्हें इस कुंड में स्नान के बाद श्राप से मुक्ति मिली थी। सावन में इस मंदिर में शिवलिंग के पूजन का विशेष महत्व माना गया है।