फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर राम रहीम ट्रोल, लोगों ने एेसे निकाली भड़ास

Fri, 25 Aug 2017 07:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (50) को सीबीआई कोर्ट ने आज यौन शोषण का दोषी करार दिया। इसके बाद हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में हिंसा भड़क गई। हरियाणा में कई लोगों की मौत हो गई और भारी सम्पत्ति को नुकसान हुआ है। इसके बाद सोशल मीडिया पर राम रहीम जमकर ट्रोल हुए। देखिए, ट्विटर के कुछ स्नैपशॉट जिनमें बाबा को किस तरह पर लोगों ने अपनी भड़ास निकाली...
विज्ञापन

मेरा राम रहीम कब आएगा

2 of 6
आसाराम
यौन शोषण के आरोप में कथित साधु-सन्यासी जेल में है। इनमें से एक आसाराम भी है। राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम को लेकर एक व्यक्ति ने उनकी जेल की फोटो लगाते हुए लिखा है, ' मेरा रामरहीम कब आएगा? ' दरअसल राम रहीम को भी यौन शोषण का आरोपी माना है। इसी तरह रामपाल, आसाराम और राम रहीम  को लेकर यह मैसेज भी काफी ट्रोल हो रहा है ​कि ' खूब जमेगा रंग, जब मिल बैठेंगे तीन यार...।'
विज्ञापन

पंचकुला में बेकाबू भीड़ के लिए सुझाया यह तरीका

3 of 6
राम रहीम
कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए जीप के बोनट पर एक पत्थरबाज को बांधने का ​मामला काफी चर्चित रहा है। पंचकुला में हिंसा को रोकने के लिए एक ने सलाह दी कि राम रहीम को भी उसी तरह जीप के बोनट पर बांधकर घुमाया जाए।

रूबरू हो रहे हैं इस शर्मिंदगी से

4 of 6
राम रहीम
राम रहीम की ​गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा को वाकई शर्मनाक है। एक ट्विटर अकाउंट पर राम रहीम एक तस्वीर पोस्ट कर कहा गया कि रूबरू होईए हरियाणा और पंजाब के इस शर्मनाक वाकये से।
विज्ञापन

दिया बायोडेटा में यह भी जोड़ने का सुझाव

5 of 6
राम रहीम
राम रहीम के ​ट्विटर अकाउंट पर उनके बारे में काफी कुछ लिखा गया है। जिसमें उनकी योग्यता को लेकर जानकारी दी गई है। एक ने सुझाव दिया है कि इसमें अब रेपिस्ट भी जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और इधर, बचाव में फैंस क्लब

6 of 6
राम रहीम
राम रहीम के बचाव में उनका फैंस क्लब भी सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आया। वे राम रहीम के संगठन की ओर से समय—समय पर आयोजित कार्यक्रम जैसे ब्लड़ डोनेशन, सफाई अभियान आदि के कवरेज की जानकारी देकर सोशल मीडिया पर राम रहीम का बचाव करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें