'पद्मावती' फिल्म का विरोध किसी के लिए जानलेवा साबित होगा, यह शायद किसी ने सोचा नहीं था। आज जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट में चट्टानों पर इस फिल्म के विरोध में कोयले से टिप्पणियां लिखी मिलीं और किले की दीवार पर लटका हुआ शव। इसके बाद यह फोर्ट एक बार फिर से सुर्खियों में है। पर्यटकों के साथ बॉलीवुड का भी यह पसंदीदा फोर्ट रहा है। मिस्टर परफेक्शिनिस्ट आमिर खान से लेकर युवा दिलों की धड़कन सुशांत सिंह राजपूत तक यहां शूटिंग कर चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
किले को देखने जयपुर आते हैं हजारों पर्यटक
2 of 5
किले का सबसे मनमोहक हिस्सा माधवेंद्र भवन
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार राजा जयसिंह ने इस किले का निर्माण 1734 में कराया था। बताया जाता है कि पूर्व में इस किले का नाम सुदर्शनगढ़ था जिसे बाद में परिवर्तित कर एक सैनिक के नाम पर नाहरगढ़ रखा गया। इस किले में रानियों व राजा के लिए 10 से अधिक कमरों का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
रंग दे बसंती से लेकर शुद्ध देसी रोमांस तक
3 of 5
फाइल फोटो।
नाहरगढ़ फोर्ट हमेशा से बॉलीवुड की पसंद रहा है। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' का काफी हिस्सा यहां फिल्माया गया है। इसके अतिरिक्त 'शुद्ध देसी रोमांस' फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत भी यहां शूटिंग कर चुके है। अरावली की पहाड़ियों पर स्थित यह किला जमीन से करीब 700 फीट उचाई पर स्थित है। इसकी लोकेशन भी बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करती है।
नजदीक ही हुई थी भंसाली के साथ मारपीट
4 of 5
कोई रानी नाराज नहीं हो इसलिए बनवाएं नौ महल
- फोटो : File
सड़क मार्ग से नाहरगढ़ फोर्ट तक पहुंचने से पूर्व जयगढ़ फोर्ट आता है। गौरतलब है कि जयगढ़ फोर्ट भी कई फिल्मों की शूटिंग का गवाह रहा है। जिस पद्मावती फिल्म को लेकर विवाद गहराया हुआ है उसकी कुछ शूटिंग भी यहां हुई थी। इसी दौरान संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी यहां हुई थी।
जिस नाहरगढ़ फोर्ट में आज एक युवक ने आत्महत्या की है वह फोर्ट भूतों की कई कहानियों को लेकर भी स्थानीय लोगों के बीच चर्चा में रहता है। फोर्ट के नीचे रहने वाले लोग बताते है इस फोर्ट में रात्रि में ठहरना काफी खतरनाक माना जाता है। इससे पूर्व भी यहां कई अनहोनी घटनाएं हो चुकी हैं।