फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: राजस्थान में माइनस में पारा, बिछी बर्फ की चादरें, देखिए सर्दी के मौसम की सबसे खूबसूरत तस्वीरें

Tue, 03 Jan 2023 03:32 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के तीन शहरों-चूरू, फतेहपुर-सीकर और माउंट आबू में रात का मिनिमम तापमान माइनस में चला गया है। जमाव बिंदु से नीचे तापमान जाने के कारण सुबह नक्की झील पर बर्फ जमी नजर आई। चूरू और फतेहपुर में खेतों में पाला पड़ गया और फसलों पर जमा ओस बर्फ बन गई।
विज्ञापन
1 of 5
खेत में जमी बर्फ - फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान में भीषण सर्दी का दौर अब शुरू हो गया है। 3 शहरों में तापमान माइनस में चला गया है । सीकर के फतेहपुर में तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। चूरू में माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस तापमान हो गया है। माउंट आबू में तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।

चूरू में सर्दी के इस मौसम में बीती रात पहली बार पारा माइनस में गया है। जिससे खेतों में पाला पड़ गया।  जबकि एक दिन पहले चूरू में तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। यही हालात सीकर के फतेहपुर में बने हैं। जहां खेतों में बर्फ जम गई। खुले में खड़ी गाड़ियों, कार-जीप की रूफ पर ओंस की बूंदें बर्फ की परत में बदलकर जमा गईं। पहाड़ी पर्यटन स्थल माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा जमाव बिंदु से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। माउंट की पहाड़ी और मैदानों में सुबह से बर्फ जमी नजर आई। 
विज्ञापन

2 of 5
पौधे पर जमा ओस - फोटो : Amar Ujala Digital
पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा
मंगलवार सुबह की सेटेलाइट पिक्चर के मुताबिक पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में घना कोहरा (Dense fog) छाया हुआ है। राजधानी जयपुर समेत पूरा उत्तरी-पूर्वी राजस्थान आज घने कोहरे की चपेट में नजर आया। जयपुर, सीकर, चूरू, आबू, अलवर, करौली में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही है। बर्फीली हवाओं और शीत लहर का सबसे ज्यादा असर जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर के अलावा गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं में दिखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
झाड़ियों में बिछी बर्फ की सफेद चादर - फोटो : Amar Ujala Digital
6 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 6 जनवरी तक लगातार शीत लहर चलने की चेतावनी जारी करते हुए जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 4 जनवरी तक घना कोहरा  रहेगा। जबकि 6 जनवरी तक बहुत ज़्यादा कोल्ड-वेव चलने और फसलों में पाला पड़ने की आशंका जताई गई है। 

कई इलाकों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंची, हाइवे पर वाहन चालकों को परेशानी
राजस्थान के इलाकों में तो कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई। दिल्ली रोड, एनएच-8 पर भारी कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी हो गई। जाम के हालात कोहरे के कारण बन गए। कुछ दूरी पर चल रही गाड़ियां सड़क पर नज़र नहीं आईं। हाइवे पर लाइट और इंडिकेटर चलाकर ही वाहन चालकों को गाड़ियां चलानी पड़ रही हैं। कोहरे की चादर के कारण दोपहर तक धूप बेहद मंद निकली। सूरज पीले रंग की जगह सफेद रंग का पूर्ण चंद्रमा जैसा नजर आया। कोहरे के बीच जयपुर-दिल्ली, सीकर, टोंक रोड, आगरा और अजमेर रोड पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित हुई है।  


 

4 of 5
पत्तों पर जमी बर्फ - फोटो : Amar Ujala Digital
4 फ्लाइट्स उड़ान नहीं भर सकीं 
जयपुर के सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। जिससे काफी फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। कोहरे का असर यह रहा कि जयपुर से सुबह मुंबई, दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली 4 फ्लाइट्स काे कम विजिबिलिटी के कारण रोक दिया गया। 2 इंटरनेशनल फ्लाइट को भी उड़ान से रोका गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक इन फ्लाइट्स को दिन चढ़ने और कोहरा छंटने पर उड़ान की परमिशन दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कई जिलों का माइनस में पहुंचा तापमान - फोटो : Amar Ujala Digital
इन शहरों में तेज ठंड पड़ने का अलर्ट
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 4 जनवरी तक राजस्थान के कई शहरों में घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है।  चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ जिलों के लिए 5 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि श्री गंगानगर, बीकानेर, नागौर, जयपुर, अलवर, दौसा, करौली, टोंक, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और बूंदी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों में मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी करते हुए रबी की फसलों में पाला पड़ने की आशंका भी जता दी है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सुबह-शाम फसलों में सिंचाई की सलाह दी है, जिससे सरसों, चना और गेहूं की फसलों के साथ ही मटर, टमाटर के खेतों को पाला पड़ने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें