पूजा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहब्बत का महीना कहलाने वाले फरवरी में प्यार-मोहब्बत की बात हो और उन बातों में प्रेमी जोड़ों का जिक्र न हो, ऐसा संभव नहीं। इन दिनों वेलेंटाइन वीक में युवाओं के बीच एक ऐसी लड़की की चर्चा हो रही है, जो दो महीने पहले रातों-रात सुर्खियों में आ गई थी। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के जयपुर जिले में रहने वाली 30 साल की पूजा सिंह की, जिसने आठ दिसंबर को शालिग्राम से शादी कर खुद को भगवान विष्णु की पत्नी बताया था।