फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा पर्यटन: जुआन व जीन के बाद अब एक विदेशी महिला आवारा पशु की शिकार

Sat, 25 Nov 2017 12:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
इन दिनों देश के कई राज्यों में पर्यटन सीजन चरम पर है, जिसमें राजस्थान भी शामिल है। लेकिन बीते कई दिनों से यहां आने वाले पर्यटक आवारा पशुओं का शिकार हो रहे हैं। एक की तो जयपुर में जान तक चली गई, वहीं जैसलमेर में बीते दो दिनों में दो पर्यटक आवारा पशु के हमले में घायल हो चुके हैं। जो शिकार हुए वो यहां के सरकारी अस्पतालों के हालात देखकर और ज्यादा डर गए। एक घायल को जब अस्पताल पहुंचाया, तो उसने इलाज करवाने से ही मना कर दिया। विदेशी पर्यटक सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

कुत्ते से ज्यादा तो सरकारी अस्पताल से लगा डर

2 of 5
घायल विदेशी फ्लोरेंस
ताजा घटना शुक्रवार शाम की है जब बेल्जियम निवासी 60 वर्षीय फ्लोरेंस को एक कुत्ते ने काट लिया। दरअसल फ्लोरेंस जैसलमेर शहर घूमने के बाद होटल लौट रही थी। इसी दौरान एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया। इसके बाद फ्लोरेंस को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन सरकारी अस्पताल की हालत देखकर फ्लोरेंस और डर गई और इलाज करवाने से मना कर दिया। इसके बाद उनका निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया। लेकिन यहां भी उनकी केवल ड्रेसिंग की गई।
विज्ञापन

एयर एम्बूलेंस की मदद से गए

3 of 5
जैसलमेर
इससे पूर्व बृहस्पतिवार को जैसलमेर में ही पटवा हवेली के नजदीक फ्रांस से आए पर्यटक जीन आवारा पशु के कारण गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें भी शहर के प्रमुख सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं मिल सका था। जीन को इलाज के लिए एयर एम्बूलेंस से दिल्ली ले जाया गया है।

हॉलीवुड फिल्मों के ग्राफिक डिजाइनर ​थे जुआन

4 of 5
जुआन
वहीं बीते शनिवार को जयपुर में अर्जेंटिना ​के ना​गरिक जुआन पैब्ले को सांड ने घायल कर दिया था। जुआन हॉलीवुड के फेमस ग्राफिक डिजाइनर थे। सांड के हमले के कारण उनकी मौत हो गई थी। पर्यटकों पर लगातार हो रही घटनाओं ने राजस्थान में शहरी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन पर होगा असर

5 of 5
demo pic
हालात यह है कि जयपुर में पर्यटक की मौत के बाद हाईकोर्ट ने स्वप्रसंज्ञान लेते हुए जयपुर नगर निगम को नोटिस जारी किया था। लेकिन फिर भी राज्य के अन्य निकायों ने कोई सबक नहीं लिया है। वहीं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है लगातार होने वाली इन घटनाओं से पर्यटक बुरी यादें राजस्थान से लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें