फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार, जबरन 'जय श्रीराम' बुलवाने के लिए भिखारी से मारपीट, वीडियो वायरल

Tue, 06 Feb 2018 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
mount abu viral video
धर्म के नाम पर अधर्मियों जैसा काम करने वालों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का एक बार फिर से घटिया खेल खेला है। एक ऐसा दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति के साथ जानवर जैसा बर्ताव करते हुए एक युवक उससे जबरन जय श्री राम बुलवाने की कोशिश करता दिखाई दिया, वहीं उसे गंदी गंदी गालियां भी दी गई।
विज्ञापन

राजस्थान के माउंट आबू की घटना

2 of 5
abu road viral video - फोटो : Amar Ujala
ये वीडियो राजस्थान के माउंट आबू से सामने आया है, जिसमें विनय मीणा नाम का शख्स एक सड़क पर सो रहे 45 वर्षीय भिखारी से जबरन 'जय श्रीराम' बुलवाने के लिए मारपीट कर रहा है और उसे यातनाएं दे रहा है।
विज्ञापन

साढ़े तीन मिनट चली बर्बरता

3 of 5
viral videos - फोटो : Amar Ujala
साढ़े तीन मिनट के इस वीडियो को विनय मीणा के नाम के इस शख्स ने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया, जिसे कुछ ग्रुपों में शेयर करते हुए शहर का सांप्रदायिक माहौल खराब करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

4 of 5
arrested
जानकारी के अनुसार ये मामला 3-4 दिन पहले का बताया जा रहा है जिसके प्रकाश में आने के बाद वीडियो बनाने वाले आरोपी मारवाड़ जंक्शन निवासी विनय मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समुदाय विशेष में आक्रोश, सीएम को लिखा पत्र

5 of 5
sirohi viral video - फोटो : Amar Ujala
बुजुर्ग से मारपीट के इस वीडियो के बाद अब राजस्थान के सिरोही जिले में समुदाय विशेष में काफी आक्रोश व्याप्त है। समुदाय विशेष के लोगों ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र भी लिखा गया है और घटना को लेकर आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें