फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' पर भी चुप नहीं रहेंगे, राजपूत समाज के नेता बोले

Tue, 06 Feb 2018 07:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
manikarnika
'पद्मावत' को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है कि 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर बवाल की आशंका खड़ी हो गई है। कई प्रदेशों में 'पद्मावत' रिलीज को अटकाने वाले राजपूत समाज ने फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' पर भी नजरें टेड़ी कर ली हैं। समाज का कहना है कि अगर इस फिल्म में भी इतिहास से छेड़छाड़ हुई तो विरोध होगा, अभी रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जुटा रहे हैं फिल्म की जानकारी

2 of 5
लोकेन्द्र सिंह कालवी
विवादित फिल्म 'पद्मावत' पर आज नागौर जिले के डीडवाना में दर्ज एफआईआर निरस्त करने के राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद श्री राजपूत करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी जोधपुर के राजपूत सभा भवन में मीडिया से रुबरु हुए। कालवी ने कहा कि मैंने सुना है कि ब्राह्मण समाज ने खून से खत लिखा है। ब्राह्मण का खून बहा है तो अब हम चुप कैसे रह सकते हैं। इतिहास से छेड़छाड़ हुई तो विरोध करेंगे। फिल्म की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

पांच राज्यों में नहीं हुई रिलीज

3 of 5
पद्मावत
उन्होंने कहा कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट इसी तरह का आदेश दे चुका है। सुप्रीम कोर्ट सरकार को यह कह चुका है कि पद्मावत को रिलीज करवाएं। इसके बावजूद भी जनता के सहयोग से और थिएटर मालिकों के सहयोग से राजस्थान में और पांच राज्यों में फिल्म रिलीज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट यह आदेश दे चुका है तो कम से कम मैं तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले की चार बार विवेचना नहीं करुंगा।

कायम हैं अपनी बात पर

4 of 5
पद्मावत
उन्होंने ने हाईकोर्ट ने किया निर्णय दिया उस पर भी अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुझे कोर्ट के आदेश की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बात पर कायम है और जनता कर्फ्यू जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म का विरोध जारी रहेगा, जिस तरह से पहले था। कालवी ने कहा कि उपचुनाव में 3 सीटों पर भाजपा की हार राजनीतिक हार नहीं है, बल्कि 'पद्मावत' फिल्म के विरोध की परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से की है ये अपील

5 of 5
नरेंद्र मोदी - फोटो : self
कालवी ने कहा कि इस इलेक्शन में न सिर्फ राजपूतों ने बल्कि समस्त समाज के लोगों ने जो कि पद्मावत फिल्म के विरोध में थे, उन्होंने भाजपा के विरोध में मत दिया है। उन्होंने कहा मैं नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि वह अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए फिल्म पद्मावती को पूरे देश में बंद करें। उन्होंने कहा की इस मामले को लेकर वह प्रधानमंत्री के आलावा सभी से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें