फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 दिन में 45 जिंदगी लील गया एक वायरस, 650 से ज्यादा पॉजिटिव भी मिले

Tue, 30 Jan 2018 10:50 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करने वाली सरकारें एक वायरस के आगे बेबस नजर आ रही है। दरअसल राजस्थान में एच1एन1 वायरस जानलेवा बना हुआ है। इस वायरस का असर बीते कुछ वर्षों सबसे अधिक इस वर्ष दिखाई दे रहा है। स्वाइन फ्लू के चलते इस जनवरी में ही अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि बीते वर्ष स्वाइन फ्लू के कारण देश भर में 2264 लोगो की मौत हुई। मृतकों में सबसे अधिक राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के लोग सम्मलित थे। 
विज्ञापन

एक दिन में चार मौत

2 of 5
फाइल फोटो।
स्वाइन फ्लू के कारण सोमवार को राजस्थान में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इनमें दो मौत जयपुर में जबकि एक-एक मौत पाली व अजमेर में हुई है। स्वाइन फ्लू के कारण राजस्थान में औसतन प्रतिदिन एक से अधिक मौत हो रही है। मृतकों में अधिकतर 55-65 वर्ष उम्र के लोग अधिक है। एच1एन1 वायरस के कारण लगातार हो रही मौत ने सरकार के तमाम दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है। 
विज्ञापन

22 नए मरीज प्रतिदिन 

3 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान में स्वाइन फ्लू के असर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है बीते 29 दिन में कुल 650 से ज्यादा पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है यह सरकारी आंकड़ा है। जबकि हकीकत में संख्या काफी अधिक है। हालांकि राजस्थान सरकार के अधिकारियों का कहना है कि स्वाइन फ्लू प्रभावित क्षेत्रों के साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वायरस से निपटने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं।

प्रार्थना सभाओं पर रोक 

4 of 5
फाइल फोटो।
जयपुर के कार्यवाहक जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जयपुर के सरकारी और निजी स्कूलों में आगामी आदेशों तक प्रार्थन सभाओं पर रोक लगा दी है। इसके लिए ​जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों के लिए पाबंद करने को कहा गया है। साथ ही स्वाइन फ्लू को लेकर तमाम स्कूलों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं जिला कलक्टर के इस निर्देश के बाद बच्चों व परिजनों में भय का माहौल है। इस जनवरी में अकेले जयपुर में स्वाइन फ्लू से दर्जनभर मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष केवल एक मौत हुई थी

5 of 5
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 जनवरी में राजस्थान में स्वाइन फ्लू से केवल एक मौत हुई थी। जब​कि एक ही व्यक्ति् पॉजिटिव पाया गया था। जबकि इस वर्ष जनवरी में अब तक 24 मौतें हो चुकी हैं और करीब 375 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं वर्ष 2016 जनवरी में स्वाइन फ्लू से 19 लोगों की मौत हुई थी व करीब 80 पॉजिटिव मिले थे। वहीं सबसे भयावह आंकड़े वर्ष 2015 जनवरी के हैं। इस वर्ष जनवरी में स्वाइन फ्लू से राजस्थान में 43 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 173 पॉजिटिव मिले थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें