फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने मर्डर कर शव को जलाया, बेपरवाह एसीपी बोले- अपराध होते रहते हैं

Thu, 11 Jan 2018 12:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
शव
क्राइम के मामलों में जल्द ही यूपी और बिहार को टक्कर देने के लिए एक राज्य तेजी से कदम बढ़ा रहा है। यह राज्य है राजस्थान। बीती रात राजधानी जयपुर में बदमाशों ने सारी हदें पार करते हुए शिप्रापथ थाने के सामने एक व्यक्ति का मर्डर कर उसके शव को पेट्रोल से जला दिया। बीते दस दिनों में जयपुर में मर्डर की तीसरी वारदात ने राजस्थान पुलिस के दावों की कलई खोलकर रख दी है। वहीं आज सुबह धौलपुर में यूपी पुलिस की टीम की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। यहां राजस्थान पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह मिली है।
Trending Videos
विज्ञापन

बढ़ते अपराधों के बीच एसीपी का गैर जिम्मेदाराना बयान

2 of 5
फाइल फोटो।
 वहीं जयपुर में लगातार हो रहे मर्डर के बारे में एसीपी प्रफुल्ल कुमार का कहना है कि 'अपराध तो होते रहते हैं'। बुधवार देर रात थाने से चंद कदम दूरी पर हुए इस मर्डर के बारे में पुलिस का कहना है शव की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी कमल रॉय के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार शव के पास से एक प्लास्टिक की बोतल मिली है जिसमें पेट्रोल की गंध पाई गई है।
विज्ञापन

खानापूर्ति में जुटी पुलिस

3 of 5
फाइल फोटो।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है बीती रात करीब तीन कुछ लोग घटना वाले स्थान पर देखे गए थे। प्राथमिक तौर पर मर्डर सिर पर रॉड मारकर किया गया। पुलिस को घटना की जानकारी आज सुबह मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और एफएसएल की टीम मौके पर है। गौरतलब है कि राजस्थान में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। 
 

कलेक्शन एजेंट का मर्डर

4 of 5
फाइल फोटो।
जयपुर में करीब तीन दिन पूर्व सोडाला थाना क्षेत्र में बदमाशों ने गोली मारकर एक डेयरी कलेक्शन एजेंज की हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार एजेंट जब कलेक्शन कर लौट रहा था तब बाइक पर आए बदमाशों ने उससे रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। लेकिन जब उसने बैग नहीं दिया तो उसे गोली मार दी। इस घटना के बाद पुलिस ने आठ टीमें गठित की थी। लेकिन बदमाश अभी तक फरार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां है पुलिस 

5 of 5
घायल पुलिसकर्मी
वहीं आज सुबह धौलपुर में यूपी पुलिस की कार्रवाई में एक व्यक्ति की मौत के बाद हंगामा हो गया है। जानकारी के धौलपुर जिले के सरमथुरा के गांव में बदमाशों को यूपी पुलिस की एक टीम पकड़ने आई थी। लेकिन अचानक ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और टीम से भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। वहीं विशेष बात यह है कि राजस्थान पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी सुबह मिली है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें