पुलिस के अस्तित्व को अब अपराधी खुलेआम चुनौती दे रहे है और थाने के सामने ही बड़े-बड़े कांड हो रहे हैं। राजस्थान में तो क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। राजधानी जयपुर में बीते एक सप्ताह में दो मर्डर की वारदात सामने आ चुकी है। लेकिन अब तक दोनों वारदातों में पुलिस ने किसी भी आरोपी का नहीं पकड़ा है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी बतुकी बयानबाजी अवश्य कर रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली वारदात बृहस्पतिवार सुबह हुई। इसमें कभी एशिया के नंबर वन थाना रहे शिप्रापथ के सामने कि अपराधियों ने न केवल एक व्यक्ति की हत्या की, बल्कि केरोसिन डालकर शव को जला भी डाला।
Trending Videos
विज्ञापन
जब खेलने पहुंचे कुछ बच्चे...
2 of 5
फाइल फोटो।
शिप्रापथ थाने से चंद कदम दूरी पर हुई इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी थाने में तैनात पुलिसवालों को सुबह बाद तक नहीं हो सकी। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी कुछ युवकों ने दी। जो वारदात स्थल पर खेलने आए थे। पुलिस की नाक के नीचे हुई हत्या की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हमेशा की तरह अपराधी को जल्द ही पकड़ने की बात कहते नजर आए। गोरतलब है कि इस थाने को वर्ष 2006 में एशिया के नंबर थाने का पुरुस्कार मिला था।
विज्ञापन
जल रहा था शव पुलिसवालों ने समझा कचरा
3 of 5
फाइल फोटो।
पुलिस के दावों की और उनकी संवदेनहीनता की पोल खोलती इस वारदात में और कई खुलासे हुए है। दरअसल शिप्रापथ थाने के बाहर ही पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। यहां तैनात पुलिसवालों का कहना है कि आग उन्होंने भी देखी थी। लेकिन उन्होंने सोच की कचरा जल रहा है इसलिए गंभीरता से नहीं लिया था। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को पूरे क्षेत्र में पुलिस अधिकारी गश्त पर थे। लेकिन फिर भी थाने के सामने हत्या हो गई।
ड्यूटी छोड़ भीतर चला गया था सुरक्षाकर्मी
4 of 5
फाइल फोटो।
स्थानीय लोगों के अनुसार रात्रि करीब तीन बजे नजदीक के खाली मैदान में कुछ आग अवश्य दिखाई दी थी। लेकिन उन्हें लगा कि कोई अलाव ताप रहा है इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। जबकि थाने के बाहर जिस सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी थी वह थाने के भीतर चला गया था। जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उसकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी कमल राय के रूप में की गई है। कमल रॉय नजदीक के एक रेस्टोरेंट में काम करता था।
थाने के सामने हुई हत्या के बाद पुलिस की किरकिरी हो रही है। वहीं जयपुर पुलिस कमिश्ननर ने कार्रवाई करते हुए शिप्रापथ थाने के एसएचओ संजय गोदारा व छह कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि थाने के ड्यूटी आॅफिसर ज्ञान सिंह व संतरी ड्यूटी पर तैनात बब्लू को संस्पें कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की है। पुलिस ने हत्या का शक मृतक के दोस्त राजू पर जताया है।