फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ले से भारत भ्रमण पर थी ये 'हॉग रानी', 17 लाख की बाइक से निकलता था रोहित, लेकिन...

Thu, 21 Dec 2017 04:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
हॉग रानी के नाम से मशहूर लेडी बाइकर वीनू पालीवाल - फोटो : Amar Ujala
सुपर बाइक्स चलाने वाले दो जनों को यहां के लोग भुला नहीं पा रहे हैं। दोनों के साथ हुए जानलेवा हादसों की चर्चा फिर होने लगी है। दो हादसे ऐसे पेश आए, जिनमें लाखों रुपए की सुपर बाइक्स पर सफर कर रही दो जिंदगियां पलभर में खत्म हो गईं। बाइकिंग को ही अपनी जिदंगी मानने वाले जयपुर के ये दो बाइकर्स जो महंगे सेफ्टी गैजेट्स का उपयोग करते थे, लेकिन बच नहीं सके।
विज्ञापन

बाइकिंग के लिए अपनी शादी तक तोड़ चुकी थी वीनू

2 of 6
बाइकर वीनू पालीवाल
जयपुर की लेडी बाइकर वीनू पालीवाल ने एक बाइकिंग ट्यूर के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल के पास सड़क हादसे में अपनी जान गवां दी थी। वीनू जयपुर की हार्ले डेविडसन बाइक चलाने वाली पहली महिला बाइकर थी। वीनू ने बाइकिंग के शौक के चलते अपने पति से तलाक तक ले लिया था जिसके बाद बाइकिंग को ही उन्होनें अपनी जिंदगी बना लिया था।
विज्ञापन

180 की स्पीड से बाइक चला लेती थी वीनू

3 of 6
हॉग रानी के नाम से मशहूर लेडी बाइकर वीनू पालीवाल
लेडी बाइकर वीनू पालीवाल के बारे में बताया गया था कि वो करीब 180 की स्पीड पर बाइक चला लेती थी। वीनू जब इंडिया ट्यूर पर निकली थी तब उन्होनें 50 हजार की राइडिंग सेफ्टी जैकेट ली थी मगर नीयती के आगे किसी चीज का बस कहां चलता है। 

नहीं होता हादसा तो वीनू की झोली में होता ये रिकॉर्ड

4 of 6
हॉग रानी के नाम से मशहूर लेडी बाइकर वीनू पालीवाल
अप्रैल, 2016 में जयपुर की लेडी बाइकर वीनू अपनी हार्ले डेविडसन बाइक से 'इंडिया ट्यूर' पर ​निकली थीं। वीनू 10 हजार किलोमीटर का रिकॉर्ड सफर तय ही करने वाली थी बीच में ही एक सड़क हादसे के कारण उनकी जान चली गई। वीनू कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा अपनी बाइक से कर एक अनूठा रिकॉर्ड बनाना चाहती थी। इस दौरान वीनू ने बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूकता फैलाने का भी काम किया था। इधर, जयपुर में सुपर बाइक से चलने वाले रोहित की मौत ने वीनू की यादें ताजा कर दी हैं।
विज्ञापन

50 हजार का हैलमेट, 17 लाख की बाइक

5 of 6
biker rohit singh shekhawat
लेडी बाइकर वीनू पालीवाल की ही तरह जयपुर के युवा बाइकर रोहित सिंह शेखावत की अभी हाल ही में एक सड़क हादसे में जान चली गई। दोनों ही हादसों में जो बात सामान्य थी वो ये थी कि महंगे हेलमेट पहने होने के बावजूद भी दोनों बाइकर्स ​नहीं बच पाए और दोनों की ही मौत ब्लड क्लॉटिंग की वजह से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित का हेलमेट ही बन गया था मौत का कारण

6 of 6
biker rohit singh shekhawat
इधर 17 लाख की बाइक से अपने घर से आॅफिस और आॅफिस से घर जाने वाले बाइकर रोहित सिंह शेखावत की बाइक के आगे जब अचानक दो राहगीर सामने आ गए तो वो स्पीड पर नियंत्रण में नहीं रख पाए और राहगीरों को टक्कर मारते हुए उनकी बाइक घिसटती चली गई। घटना के बाद लोगों ने रोहित का हेलमेट खोलने का खूब प्रयास किया मगर वो खुला ही नहीं ऐसे में हेलमेट को काटना ही पड़ा मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें