फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत के मांझे' से जीवन के दंगल, डेथ फ्लाई साबित हो रहा है शौक का ये खेल

Fri, 05 Jan 2018 01:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
किसी का मनोरंजन यदि किसी के लिए मौत का सबब बन जाए तो इस पर सोचने की आवश्यकता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों गुजरात और राजस्थान के कई शहरों में देखने को मिल रहा है। राजसी शौक रहा पतंगबाजी का खेल आधुनिकता और मुनाफाखोरी के फेर में लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। विशेषकर जयपुर में आसमान में तैरती पतंग सड़क पर चलने वालों के लिए डेथ फ्लाई साबित हो रही है। यह सब हो रहा है प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के कारण। तमाम तरह की रोक के बाद भी जयपुर में चाइनीज मांझा खुलेआम बिक रहा है और इंसानी जान के साथ पक्षियों के लिए भी प्राणघातक साबित हो रहा है।
विज्ञापन

काट दी सांसों की डोर

2 of 5
फाइल फोटो।
मकर संक्रांति के नजदीक आते ही जयपुर में पतंगबाजी परवान चढ़ती जा रही है। बाजार तरह-तरह की पतंगों और बरेली के मशहूर मांझे से सजे हुए हैं। लेकिन इन सब के मध्य चाइनीज मांझे की घुसपैठ भी पूर्व के वर्षों की तरह जारी है। इस मांझे का इस वर्ष पहला शिकार हुआ है एक 30 वर्षीय युवक महावीर। बीती शाम जयपुर के डीसीएम चौराहे के नजदीक बाइक सवार महावीर के गले में चाइनीज डोर आ फंसी और उसकी सांस ​नली कट गई। जिससे युवक की मौत हो गई। प्रशासन ने इस मांझे पर प्रतिबंध लगा रखा है, फिर भी बाजारों में इसकी घुसपैठ है।
विज्ञापन

लड़ाए जा रहे है दंगल

3 of 5
फाइल फोटो।
दरअसल जयपुर में पतंगबाजी की प्रतियोगिताएं भी बड़े स्तर पर होती हैं। पतंगबाजी के दंगलों में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी अवैध रुप से चाइनीज मांझे को तैयार करवाते है। हालांकि यह मांझा साधारण मांझे से महंगा होता है, लेकिन जयपुर में इसकी बिक्री ज्यादा होती है। पतंंगबाजी के दंगलों की शुरुआत मकर संक्रांति पर्व के कुछ दिन पूर्व ही हो जाती है। इसलिए जयपुर शहर के बाजारों में चायनीज मांझा आसानी से उपलब्ध हो जाता है। 

नहीं हो पा रहा सख्ती से पालन

4 of 5
फाइल फोटो।
जिला प्रशासन और जयपुर पुलिस कमिश्नर की ओर से चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं चाइनीज मांझने को रोकने के लिए जयपुर नगर निगम भी कार्रवाई कर सकता है। लेकिन इस वर्ष अभी तक सबंधित विभागों की ओर से कोई ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। जयपुर में चाइनीज या नॉयलोन की यह डोर दिल्ली रोड स्थित क्षेत्र में तैयार की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षियों की जान पर बनी

5 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान के जयपुर स्थित स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर दिन के चार घंटों में पतंगबाजी करने पर रोक लगा दी है। इस दौरान धारदार मांजे से पक्षियों और लोगों के घायल होने की आशंका बनी रहती है। जानकारी के मुताबिक सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम को 5 से 7 बजे के बीच पतंगबाजी करने पर रोक रहेगी। रोक के बाद भी प्रतिबंधित समय में पतंगबाजी हो रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें