फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती: जिस इतिहास पर मच रहा बवाल उसे राजस्थान सरकार का मौन समर्थन! जानें क्यों...

Thu, 23 Nov 2017 11:06 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर बवाल अभी थमा नहीं है। बुधवार को करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने एक बार पुन: दोहराया कि वे फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। वहीं अब राजस्थान सरकार पर फिल्म बैन करने को लेकर दबाव बढ़ने लगा है। साथ ही राजस्थान में बच्चों को जो इतिहास पढ़ाया जा रहा है उसमें वही तथ्य सम्मलित है, जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है।
विज्ञापन

ये हैं विवाद के आईने

2 of 5
Padmavati
राजस्थान के सीनियर सैकेण्डरी के छात्रों को जो इतिहास पढ़ाया जा रहा है उसमें अलाउद्दीन खिलजी के रानी प​द्मिनी को शीशे में देखने की बात पढ़ाई जा रही है। करणी सेना के अनुसार यह विवादित तथ्य है। गौरतलब है पूर्व में करणी सेना के सदस्य चित्तौड़ दुर्ग में लगे आईनों को विवादित बताते हुए तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग भी पीछे नहीं

3 of 5
डेमो इमेज
इस​के अतिरिक्त राजस्थान पर्यटन विभाग ​की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी भी राजपूत समाज व अन्य लोगों की आंखों में खटक रही है। इसके अतिरिक्त महारानी पद्मिनी के बारे में जो जानकारी चित्तौड़ दुर्ग में आयोजित होने वाले लाइट एंड व साउंड शो में दी जाती है, वह भी विवादित ​तथ्य है। ऐसा आरोप करणी सेना पूर्व में कई बार लगा चुकी है और इसे बंद करने लिए ज्ञापन भी दे चुकी है।

कुछ राज्यों में पूरी तरह बैन, लेकिन यहां लगाई शर्तें

4 of 5
padmavati ban
वहीं राजस्थान सरकार के अनुसार यदि ​किताबों में सम्मलित इतिहास विवादित है तो उसे संशोधित किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी राजस्थान सरकार यूपी, पंजाब, मध्य प्रदेश व गुजरात की तर्ज पर फिल्म को राज्य में बैन भी नहीं किया है। राजस्थान की मुख्यमंत्री बैन के संदर्भ में कह चुकी है यदि विवादित तथ्य फिल्म से हटा दिए जाते है तो फिल्म का प्रदर्शन राजस्थान में होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिलीज अभी तय नहीं

5 of 5
संजय लीला भंसाली
जबकि जिन राज्यों में फिल्म बैन हुई है उन्होंने विवादित हिस्से हटने के बाद भी फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने बुधवार को फिल्म बैन के आदेश जारी किए। हालांकि पद्मावती फिल्म अब एक दिसंबर को रिलीज नहीं हो रही है। निर्माताओं ने अभी तक नई तारीख का ऐलान नहीं किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें