बाड़मेर में पैंथर के आबादी इलाके में मूवमेंट से लोग दहशतजदा है। ये पैंथर अब तक पांच लोगों को जख्मी कर चुका है। एक बार से बेहोश करने के लिए ट्रैंकुलाइज भी किया, लेकिन ये अभी भी पकड़ से बाहर है।
Trending Videos
विज्ञापन
एक्सपर्ट पहुंचे मौके पर और फिर...
2 of 5
barmer
बाड़मेर में इस पैंथर का मूवमेंट पहली बार शुक्रवार को नजर आया। पैंथर बामसीन-टेडा की सीमा पर दिखाई दिया था। पैंथर के मूवमेंट की सूचना पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की एक्सपर्ट टीम ने यहां डेरा डाल दिया। उन्होंने पगमार्क के आधार पर इसकी खोज की। नजर आया तो इसे बेहोश करने के लिए ट्रेंकुलाइज करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
डॉट लगने के बाद खूंखार हुआ
3 of 5
barmer
ट्रैंकुलाइज करने के लिए इसे जैसे ही डॉट लगाई, ये और ज्यादा खतरनाक हो गया। उस वक्त तो ये अरंड़ी के खेतों में छिप गया, लेकिन बाद में वहां मौजूद सिलोर गांव के रहने वाले दलाराम मेघवाल पर अटैक कर दिया। पैंथर के अटैक में दलाराम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए जोधपुर रैफर कर दिया।
गनीमत रही नहीं तो...
4 of 5
barmer
दलाराम पर जिस वक्त पैंथर ने अटैक किया उस वक्त वहां एक अन्य व्यक्ति सुरेन्द्र सिंह सोढ़ा मौजूद था। सोढ़ा ने बड़ी बहादुरी के साथ पैंथर के जबड़े से दलाराम को छुड़वाया। इसमें उसे भी चोटें आई। यदि इस व्यक्ति ने बहादुरी नहीं दिखाई होती तो पैंथर दलाराम की जान ले लेता।
जानकारी के अनुसार, ये पैंथर अब तक पांच लोगों को जख्मी कर चुका है। इससे यहां दहशत का माहौल है। ग्रामीण रात को भी गश्त कर रहे है। उन्हें डर है कि कहीं पैंथर उन पर हमला न कर दे। उन्हें अपने मवेशियों की भी चिंता सता रही है।