मकर संक्रांति के बाद से ही सर्दी के तेवर में आई कमी के बाद एक बार फिर से ठंड दस्तक दे सकती है। राजस्थान में इस समय मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है और कई शहरों में बारिश होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
दो दिन से चल रही सूरज और बादलों की लुकाछिपी
2 of 5
rajasthan weather
- फोटो : Amar Ujala
राजधानी जयपुर में ही पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं जिसके कारण पारा वापस से लुढ़का है। मौसम विभाग ने आने वाले दो तीन दिन में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
किसानों के लिए लाभदायक है ये बारिश
3 of 5
rajasthan weather
- फोटो : Amar Ujala
वहीं किसानों आसमान में बादल छाए देखकर चेहरे दोबारा खिल उठे हैं क्योंकि ये बारिश फसलों के लिए काफी लाभदायक साबित होती है। हालांकि इस समय दिन का पारा थोड़ा बढ़ा है मगर सुबह और रात के पारे में भारी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में अचानक से आया ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है।
कुछ हिस्सों में हुई बूंदाबांदी
4 of 5
rajasthan weather
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज बूंदाबांदी होने की भी जानकारी मिली है। आज प्रदेश के पूर्वी और मध्य राजस्थान के इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी होने की पूरी संभावना जताई गई है।