जीएसटी लगने के बाद से जहां खाद्य पदार्थ महंगे हुए हैं तो वहीं इसका किचन से लेकर लोगों के स्वाद पर भी देखने को मिल रहा है। पूरे भारत में लोकप्रिय राजस्थान के भरतपुर जिले के भुसावर के तरह-तरह के आचार पर भी जीएसटी का सीधा असर पड़ा है।
यहां के तरह तरह के आचारों का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाया करता था अब इनके भाव सुनकर खरीददारों के पसीने छूट रहे हैं। इस बार सब्जी मंडी में कच्चे आम, लिसौड़े, टैंटी आदि वनस्पति उत्पादों पर भी महंगाई की मार,मंडियों में भारी अभाव होने से इनके भाव बढ़ने लगे है।
यूं तो चटनी-अचार गरीबों के भोजन का प्रमुख हिस्सा कहलाता है। लेकिन इस बार अचार बनाने के काम आने वाली कच्चे आम रूपी कैरी, लिसौड़े,टैंटी व चटनी बनाने के काम आने वाले हरा धनियां व हरी मिर्च और टमाटर आदि के भाव आसमान छूने के कारण सम्पन्न वर्ग की पहुंच से भी दूर बने हुए हैं।