फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के इन राज्यों में 'पद्मावती' हुई बैन, भाजपा-कांग्रेस दोनों आए साथ

Mon, 20 Nov 2017 03:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो इमेज
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की मुश्किलें पद्मावती फिल्म को लेकर कम नहीं हो रही है। एक के बाद एक राज्य इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा रहे हैं। हालांकि अभी तय नहीं है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी, लेकिन फिल्म बैन के लिए उठ रही मांगों को देखते हुए उत्तर भारत के कई राज्यों की सरकारें 'पद्मावती' फिल्म को अपने यहां बैन कर चुकी हैं। गौरतलब है कि राजस्थान से प्रारंभ हुआ फिल्म का विरोध बीते 15 दिन में देश भर में फैल चुका है। करणी सेना के साथ कई सामजिक संगठन व समाज इस फिल्म के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

चौहान ने पद्मावती को बताया राष्ट्रमाता, कहा - यहां नहीं लगेगी फिल्म

2 of 5
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कि पद्मावती राष्ट्रमाता है और इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। इसलिए मध्य प्रदेश में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में फिल्म बैन को लेकर हस्ताक्षर अभियान से लेकर​ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी के सीएम योगी भी जता चुके हैं आशंका

3 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए फिल्म की रिलीज को लेकर आशंका व्यक्त कर चुके है। जबकि यूपी के ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कह चुके है कि वे उत्तर प्रदेश में ​पद्मावती फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे।

कांग्रेस सरकार भी फिल्म के विरोध में

4 of 5
अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF
पंजाब में भी इस फिल्म पर बैन की बात सामने आई है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ करना सही नहीं है। इसलिए फिल्म का प्रदर्शन पंजाब में नहीं किया जाएगा।​ जिन राज्यों में फिल्म बैन को लेकर बात सामने आ रही है उनमें जम्मू व कश्मीर भी सम्मलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में भी बन रहा है दबाव

5 of 5
वसुंधरा राजे
अन्य राज्यों में इस फिल्म के बैन होने के कारण राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी ​फिल्म को बैन करने का दबाव बढने लगा है। हालांकि उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखकर विवादित हिस्सा हटाने की गुहार की है। महारानी पद्मिनी देवी का सबंध चित्तौड़ से हैं। साथ ही फिल्म का विरोध राजस्थान की करणी सेना सहित यहां के राजपूत समाज ने सबसे पहले प्रारंभ किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें