फिल्म पद्मावत के रिलीज के दिन जैसे जैसे पास आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजपूतों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। इस बार राजपूत समाज फिल्ममेकर्स को कड़े शब्दों में जान से मार देने की धमकी दी है।
विज्ञापन
चित्तौड़ दुर्ग के मुख्य द्वार पर लटका देने की चेतावनी
2 of 5
padmavati ban
जानकारी के अनुसार शनिवार को चित्तौड़गढ़ में जौहर स्मृति संस्था के सदस्य कान सिंह सुवावा की अध्यक्षता में राजपूत समाज की एक बैठक हुई जिसमें कड़े शब्दों में कहा गया कि यदि फिल्म रिलीज की जाती है तो समाज फिल्म से जुड़े सभी लोगों को चित्तौड़ दुर्ग के मुख्य द्वार पर लटका देगा।
विज्ञापन
चित्तौड़ से लगते सभी हाईवे जाम करने की चेतावनी
3 of 5
पद्मावती
- फोटो : ani
संगठन ने चित्तौड़ से लगते सभी नेश्नल हाईवे को जाम कर देने की भी चेतावनी दी है। संगठन ने कहा है कि 17 जनवरी को समाज हाईवे पर उतरेगा और वहां का यातायात रोक दिया जाएगा।
रानी पद्मिनी को लेकर आयोजित होगा राष्ट्र्रीय सेमिनार
4 of 5
padmavati
जौहर स्मृति संस्थान की ओर से आगामी 21 जनवरी को एक राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित कराया जाना भी प्रस्तावित है जिसमें रानी पद्मिनी की अंतिम कथा पर 34 इतिहासकार अपना व्याख्यान देंगे।
क्षत्राणियों ने कहा फिल्म रिलीज हुई तो फिर होगा जौहर
5 of 5
Padmavati
इधर संगठन से जुड़ी राजपूत क्षत्राणियों ने भी चेतावनी दी है कि यदि फिल्म रिलीज होती है तो पूरा देश एक बार फिर से जौहर होता हुआ देख सकता है। क्षत्राणियों का कहना है कि रानी पद्मिनी के सम्मान को बचाने के लिए हम जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।