राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में कल धूमधाम से मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। इसी की तैयारियों में आज जयपुर शहर का माहौल ऐसा था कि सड़कों पर पैदल चलना भी दूभर हो गया। पतंग, चरखी, मांझा, तिल से बनी मिठाइयों की खरीददारी करने के लिए लोगों का हूजुम सड़कों पर उमड़ पड़ा। बाजारों की रौनक देखकर ऐसा लगा जैसे रात में भी दिन हो गया हो।
विज्ञापन
दुकानों पर पतंग खरीदने के लिए करते रहे इंतजार
2 of 5
मकर संक्रांति पर सजे जयपुर के बाजार
- फोटो : amar ujala
जयपुर के मुख्य बाजारों में शुमार जौहरी बाजार स्थित हल्दियों के रास्ते में सैकड़ों दुकानें यहां आज पतंग और मांझे से सजी हुई थी। यहां आने वाला हर शख्स आज अपनी पसंद की पतंग और मांझा खरीद रहा था। भले ही उसे दुकान पर भीड़ के चलते कई घंटों तक इंतजार ही क्यों ना करना पड़े।
विज्ञापन
300 से 3000 तक बिकी मांझे की चरखी
3 of 5
मकर संक्रांति पर सजे जयपुर के बाजार
- फोटो : amar ujala
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मकर संक्रांति के त्यौहार की तैयारियों में जुटा था। शहर के किशनपोल बाजार, छोटी-बड़ी चौपड़, बाबा हरिश्चंद्र मार्ग, चौड़ा रास्ता सहित रामगंज बाजार में मिठाइयां और पतंग-डोर खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई थी। यहां 100 रुपए से लेकर 200 रुपए कोड़ी(20 पतंग) का भाव देखा गया। वहीं मांझे की चरखी 300 से लेकर 3000 रुपए तक बिक रही थी।
पर्यटकों ने भी की पतंगबाजी
4 of 5
सिटी पैलेस में पतंगबाजी
- फोटो : amar ujala
जयपुर के पूर्व राजपरिवार से जुड़े सिटी पैलेस में भी पर्यटकों की अच्छी आवाजाही रही। यहां आने वाले लोगों के लिए पतंगबाजी की व्यवस्था भी की गई। इसके तहत कई पर्यटकों ने आसमान में खूब रंगबिरंगी पतंगे उड़ाकर मकर संक्रांति के त्यौहार का लुत्फ उठाया।
अल्बर्ट हॉल के सामने लगी वाहनों की कतार
- फोटो : amar ujala
जयपुर शहर में आज आम दिनों की बजाय भीड़ अधिक रही। ऐसे में वाहन चालकों भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। परकोटे के साथ-साथ शहर के बाहरी हिस्से में भी सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। इसके चलते यहां वाहन रेंग-रेंगकर ही चलते दिखाई दिए।