फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में 'पद्मावत' का एकमात्र शो आज, भंसाली ने दिया विशेष पासवर्ड

Mon, 05 Feb 2018 08:44 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत आज तमाम विवादों और करणी सेना के पुरजोर विरोध के बाद भी आज जोधपुर में प्रदर्शित होगी। हालांकि पद्मावत का एकमात्र शो केवल जोधपुर में होगा। विशेष बात यह कि इस शो के दर्शक भी केवल चार लोग होंगे। इनमें एक हाईकोर्ट के जज संदीप मेहता मुख्य होंगे। इसके अतिरिक्त उनके ही स्टॉफ के चार अन्य लोग पद्मावत के एकमात्र शो को देखेंगे। पद्मावत का यह शो जोधपुर के हाईकोर्ट रोड स्थित आइनॉक्स मॉल में आज रात आठ बजे होगा। पद्मावत के शो के चलते जोधपुर शहर को पुलिस ने किले में तब्दील कर दिया है। 
विज्ञापन

भंसाली ने दिया विशेष पासवर्ड

2 of 5
फाइल फोटो।
पद्मावत को सभी सुरक्षा देते हुए फिल्म निर्माता कंपनी ने आईनॉक्स को एक विशेष पासवर्ड दिया है। जिसके जरिए फिल्म का एकमात्र शो ही देखा जा सकेगा। गौरतलब है जोधपुर हाईकोर्ट के जज संदीप मेहता के इस फिल्म को देखने के बाद यह निर्णय करेंगे कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है या नहींं। इससे पूर्व फिल्म को दिखाया जाना नौ फरवरी को प्रस्तावित थो लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिल्म को आज दिखाया जा रहा है। 
विज्ञापन

इसलिए ​दिखाई जा रही फिल्म

3 of 5
फाइल फोटो।
संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह के खिलाफ नागौर के डीडवाना थाना में एफआईआर दर्ज है। इन पर पद्मावत फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ और भद्देपन का आरोप है। इसी एफआईआर के खिलाफ भंसाली ने जोधपुर हाइकोर्ट में याचिका लगाई थी। लेकिन पूर्व की सुनवाई में हाइकोर्ट ने कहा था ​कि जिन आरोपों ​के लिए एफआईआर हुई है वह सही है ​या नहीं इसके लिए फिल्म देखना आवश्यक है। 

एसीपी सहित 13 थानों का स्टाफ ​तैनात

4 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान में होने वाले पद्मावत के विशेष शो के लिए जोधपुर को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है। जब हाईकोर्ट के जज संदीप मेहता फिल्म देख रहे होंगे उस दौरान जोधपुर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था होगी। इस दौरान सात थानाधिकारी सहित 13 थानों का स्टॉफ आईनॉक्स मॉल के साथ जोधपुर शहर में ​तैनात होगा। जानकारी के अनुसार एसीपी अनंत कुमार के हवाले सुरक्षा व्यवस्था होगी। जानकारी के अनुसार जिस मॉल में फिल्म दिखाई जाएगी वहां 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करणी सेना का ​है विरोध

5 of 5
फाइल फोटो।
गौरतलब है पद्मावत फिल्म करणी सेना के विरोध के चलते राजस्थान सहित कई राज्यों में रिलीज नहीं हो सकी है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की ओर से देश भर में फिल्म रिलीज को हरी झण्डी देने के बाद फिल्म बीती 25 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। दुनिया भर में पद्मावत बंपर कमाई कर रही है। लेकिन करणी सेना फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ का आराप लगा रही है और इसके विरोध में है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें