फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव भी पीएम मोदी के भरोसे लड़ेगी भाजपा, स्टार प्रचारकों में हैं पहले नंबर पर

Fri, 12 Jan 2018 11:31 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
गुजरात विधानसभा चुनाव की जीत का श्रेय भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देती है। लेकिन यहां पार्टी को जीत के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। अब राजस्थान में होने जा रहे तीन महत्वपूर्ण उपचुनाव के लिए पार्टी की रणनीति ने स्पष्ट कर दिया है कि अब उपचुनाव भी पीएम मोदी के भरोसे ही लड़ा जाएगा। दरअसल भाजपा ने उपचुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें नरेन्द्र मोदी का नाम भी सम्मलित हैं। लेकिन विपक्षियों ने निशाना साधना प्रारंभ कर दिया है कि भाजपा के पास नेताओं की कमी है इसलिए उपचुनाव में भी पीएम प्रचार करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

40-40 नाम हैं शामिल

2 of 5
फाइल फोटो।
कांग्रेस और भाजपा दोनों ने बृहस्पतिवार को 40-40 स्टार प्रचारकों वालों सूची जारी की। ले​किन दोनों की सूची में विशेष बात यह है कि जहां कांग्रेस उपचुनाव के लिए राहुल गांधी की मदद नहीं  लेगी, वहीं भाजपा पीएम मोदी और अमित शाह से प्रचार करवा सकती है। इस​के अतिरिक्त भाजपा अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए सात केन्द्रीय मंत्रियों का भी सहारा लेगी। जबकि कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राजस्थान के ही नेताओं को तरजीह दी गई है।
विज्ञापन

अभी तय नहीं कार्यक्रम

3 of 5
फाइल फोटो।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस माह दो बार राजस्थान आ रहे है। वे जहां 16 जनवरी को बाड़मेर के पचपदरा में रिफाइनरी का शिलान्यास करेंगे। वहीं 22 जनवरी को झुंझुंनू में एक कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। हालांकि पीएम मोदी को उपचुनाव वाले क्षेत्रों में रैली का कोई कार्यक्रम नहीं है। लेकिन माना जा रहा है उपचुनाव के लिए वे दोनों कार्यक्रम स्थलों पर होने वाली जनसभाओं से अवश्य कुछ कहेंगे।

​भाजपा को मिल रही टक्कर

4 of 5
फाइल फोटो।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भाजपा को गुजरात विधानसभा के नतीजों के बाद रणनीति में बदलाव करना पड़ा है। चूंकि राजस्थान गुजरात का पड़ौसी राज्य है इसलिए माना जा रहा है कि गुजरात चुनाव के नतीजों का असर राजस्थान में होने जा रहे उपचुनाव के नतीजों में पड़ना तय है। इसी के चलते भाजपा ने इन उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी नामांकन की अंतिम तिथि से दो दिन पूर्व ही की है। साथ ही भाजपा पर अब वंशवाद और जातिवाद के भी आरोप लग रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

29 जनवरी को मतदान

5 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान में होने जा रहे उपचुनावों के लिए 29 जनवरी को मतदान होना है। ​अब तक करीब 62 प्रत्याशी मैदान में है। लेकिन 15 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकते है। इसलिए कितने प्रत्याशी दो लोकसभा व एक विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में होंगे यह अभी कहा नहीं जा सकता। कांग्रेस ने अलवर से पूर्व सांसद डॉ करण सिंह, अजमेर से डॉ रघु शर्मा को उम्मीदवार बनाया हैं जबकि मांड़लगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए विवेक धाकड़ उम्मीदवार होंगे। वहीं भाजपा ने अलवर से डॉ जसवंत, अजमेर से रामस्वरुप लांबा व मांडलगढ़ से शक्ति सिंह को उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें