फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती विवाद: रिलीज के लिए सीधे 'सरकार' से है भंसाली की टक्कर, जानिए क्यों?

Sat, 11 Nov 2017 11:32 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
Padmavati Trailer
संजय लीला भंसाली की आने फिल्म पद्मावती को लेकर घमासान जारी है। फिल्म की कहानी को लेकर राजपूत समाज को आपत्ति है। राजपूत समाज राजस्थान की राजनीति में अपनी अहम भूमिका रखता है। ऐसे में संभव है कि सीधे तौर पर राजस्थान में इस फिल्म के रिलीज को लेकर भंसाली को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

दरअसल राजस्थान की राजनीति से जुड़े कई अहम चेहरे राजपूत समाज से हैं। इनमें से कई फिल्म को लेकर आपत्ति भी दर्ज करवा चुके हैं। मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री समेत कई विधायक राजपूत समाज से हैं। वहीं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भी राजपूत समाज से हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने दिया ये बयान

2 of 6
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : फाइल फोटो
राजस्थान में हाल ही में कोटा दौरे पर आए केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज फिल्म को लेकर अपना बयान दिया है। उन्होंने यहां मीडिया से कहा है कि पद्मावती भारतीय नारी की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उनके चरित्र-चित्रण में तथ्यों में की गई तोड़-मरोड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

खिलवाड़ ठीक नहीं है

3 of 6
राजेन्द्र राठौड़
पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। राजेन्द्र राठौड़ ने अपने बयान में कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया जाना ठीक नहीं है, क्योंकि इससे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती है। राठौड़ ने कहा कि, उन्हें (संजय लीला भंसाली) को कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और फिल्म निर्देशकों द्वारा लंबे समय पहले किए गए फैसले का पालन करना चाहिए।

है महिलाओं के शौर्य का प्रतीक

4 of 6
दीया कुमारी
जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्या और सवाई माधोपुर से भाजपा विधायक दीया कुमारी का कहना है फिल्म 'पद्मावती' में इतिहास को लेकर छेड़छाड़ की गई है। इसलिए फिल्म को राजस्थान में प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व राजकुमारी का कहना है कि महारानी पद्मावती और उनका जौहर महिलाओं के शौर्य का प्रतीक है। इसलिए उस तथ्य के साथ छेड़छाड़ सहन नहीं होगी।


 
विज्ञापन

गलत तथ्य पेश करना है अपमान

5 of 6
सिद्धी कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
पद्मावती फिल्म को लेकर ​विशेषकर राजस्थान में हो रहे विरोध को बीकानेर के पूर्व राजघराने की सदस्या और भाजपा विधायक सिद्धी कुमारी ने सही ठहराया है। उनका कहना है कि फिल्म से पूर्व आने वाला केवल एक ​डिस्क्लेमर सब कुछ सही नहीं कर सकता है। गलत तथ्यों को पेश करना इतिहास के साथ ना केवल छेड़छाड़ अपितु उसका अपमान भी है। जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहास को पहुंचाई है ठेस

6 of 6
विश्वेन्द्र सिंह
उधर भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मर्दों के सामने घूमर की प्रस्तुति देकर भंसाली ने इतिहास को ठेस पहुंचाई है, सरकार को फिल्म पर रोक लगानी चाहिए।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें