फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी पद्मावती के वंशज का फूटा गुस्सा, पूछे ऐसे तीखे सवाल कि तिलमिला जाएंगे भंसाली

Fri, 10 Nov 2017 04:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
पद्मावती - फोटो : अमर उजाला
राजवंश और महारानी की वीरता की कहानी को लेकर बनाई गई 'पद्मावती' फिल्म भारी विरोध का सामना कर रही है। अब रानी पद्मावती के वंशजों ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उदयपुर राजघराने के वंशज विश्वराज सिंह का कहना है कि फिल्म बनाने से पहले हमसे किसी तरह के तथ्य नहीं लिए गए। इतिहास और संस्कृति के बारे में गाने व पोस्टर में जो नजर आया, वो गलत है।
विज्ञापन

वंशज बोले - फिल्म में होंगी कितनी गलतियां

2 of 5
विश्वराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विश्वराज का कहना है कि इतिहास मेवाड़ और हमारे परिवार का है, फिल्म बनाने वालों ने हमसे सम्पर्क नहीं किया। हमारे परिवार के नाम का इस्तेमाल हो रहा, वो भी अपने फायदे के लिए। इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है। एक तो जो गाना और पोस्टर दिखाया है। हमने आज तक देखा है वो सब गलत है तो ऐसे में अंदाज लगाया जा सकताहै कि फिल्म में कितनी गलतियां होंगी।
विज्ञापन

राजघराने आए विरोध में

3 of 5
दीपिका पादुकोण, पद्मावती - फोटो : Twitter
फिल्म पद्मावती में रानी पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। अलाउद्दीन खिलजी को किरदार रणवीर सिंह और राजा रतन सिंह की भूमिका शाहिद कपूर निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी में इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इसके विरोध में राजस्थान से जुड़े कई पूर्व राजधराने भी अपनी आपत्ति जता रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म के नाम पर राजस्थान के गौरवमयी इतिहास से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

 

भंसाली को बताया विक्षिप्त

4 of 5
आचार्य धर्मेंद्र - फोटो : फाइल फोटो
दूसरी तरह विश्व हिंदू परिषद से जुड़े आचार्य धर्मेंद्र ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नाम पत्र लिखा है। उन्होंने भंसाली को विक्षिप्त बताया है। उनका कहना है कि भंसाली ने अक्षम्य अपराध किया है। आचार्य धर्मेंद्र का कहना है कि फिल्म पर रोक लगाई जानी चाहिए। फिल्म के सभी निगेटिव व प्रिंट जलाने की मांग की है। वो देश के उज्जवल भविष्य व गौरवमयी इतिहास पर कालिक पोने का काम कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भंसाली से हुई थी मारपीट

5 of 5
sanjay leela bhansali padmavati
गौरतलब है कि फिल्म पदमावती की शूटिंग के दौरान करणी सेना ने जमकर हंगामा किया था। जयपुर के जयगढ़ किले में फिल्म की शूटिंग शुरू की गई थी जिसके दौरान राजपूत संगठनों ने फिल्म के सेट पर काफी तोड़फोड़ की थी और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी की गई थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें