फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर पतंगबाजी और शाम को आतिशबाजी, लगा फिर आ गई दिवाली

Sun, 14 Jan 2018 09:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
जयपुर में मकर संक्रांति की शाम आसमान का नजारा - फोटो : amar ujala
देशभर में करीब दो पहले ही दिवाली का त्यौंहार रोशनी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया था, लेकिन इस शहर में आज फिर से दिवाली मनाई गई। यहां का आसमान शाम होते ही रोशनी से जगमग हो उठा। ये शहर पूरे वर्ल्ड में पिंकसिटी के नाम से मशहूर जयपुर है।

 
विज्ञापन

आसमान का नजारा दिवाली जैसा

2 of 5
जयपुर में मकर संक्रांति की शाम आसमान का नजारा - फोटो : amar ujala
राजस्थान की राजधानी जयपुर में त्यौंहार कैसे मनाए जाते हैं इसका नजारा यहां आने वाले हर शख्स ने आज फिर से देखा। मौका तो मकर संक्रांति के पर्व का था, लेकिन यहां शाम होते ही आसमान का नजारा किसी दिवाली से कम नहीं था।

 
विज्ञापन

रंगबिरंगी रोशनी से नहाया आसमान

3 of 5
जयपुर में मकर संक्रांति की शाम आसमान का नजारा - फोटो : amar ujala
जयपुर के हर घर से विशिंग लैम्प उड़ाए जा रहे थे तो आतिशबाजी की जा रही थी। दरअसल ये आतिशबाजी संक्रांति के पर्व की विदाई को लेकर की गई। सुबह यहां आसमान रंगबिरंगी पतंगों से गुलजार था तो शाम होते ही वही आसमान रंगबिरंगी आतिशबाजी की रोशनी से नहाया हुआ था।

 

हर ओर केवल खुशियों के रंग

4 of 5
जयपुर में मकर संक्रांति की शाम आसमान का नजारा - फोटो : amar ujala
मकर संक्रांति के पर्व पर जयपुर के हर मकान की छत पर रौनक देखने लायक थी। वो काटा, वो मारा का शोर और डीजे की धुनों पर बजता संगीत, हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर रहा था। आसमान में पतंगें थिरक रही थी तो छतों पर लोग और फिर शाम को आसमान में खुशियों के रंग।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर हाथ में पतंग और डोर

5 of 5
जयपुर में आज दिनभर ​आकाश में पतंगों का ऐसा नजारा रहा - फोटो : amar ujala
अलसुबह मंदिरों में दान-पुण्य से पर्व की शुरुआत हुई। इसके बाद गोवंश का हर चारा खिलाया गया। सड़कों पर बाजार भले ही बंद रहे, लेकिन भीड़ यहां खूब थी। हर कोई पतंग और डोर हाथ में लिए पतंगबाजी का उत्सुक दिखा। आज दिनभर का यही नजारा था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें