फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

वो मारा वो काटा के बीच इतने पहुंंचे अस्पताल, जान भी गंवाई

Mon, 15 Jan 2018 11:55 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
1 of 5
makar sankranti jaipur - फोटो : Amar Ujala
मकर संक्रांति पर जहां एक तरफ दिनभर पतंगबाजी का दौर चला तो दूसरी तरफ पक्षियों से लेकर इंसानों तक के अस्पताल पहुंचने का दौर भी जारी रहा। इस बार संक्रांति के त्यौहार पर बड़ी संख्या में लोग पंतग डोर के कारण घायल हुए। 

1 बच्चे की मौत, 70 घायल

2 of 5
makar sankranti jaipur - फोटो : Amar Ujala
राजधानी में इस बार पतंगबाजी के चक्कर में करीब 70 लोग घायल हुए जबकि पंतग लूटने के प्रयास में एक बच्चे की मौत हो गई। जयपुर के सिरसी रोड इलाके में 15 वर्षीय सूरज छत पर पतंग लूट रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सूरत छत से ​नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई।

मांझे से उलझकर बाइक सवारों ने खोया नियंत्रण, बिजली के खंभे से टकराए

3 of 5
makar sankranti jaipur - फोटो : Amar Ujala
पंतग डोर के कारण जयपुर में एक और गंभीर हादसा पेश आया जहां बाइक पर सवार होकर जा रहे दो व्यक्ति मांझा बीच में आने के कारण अपना संतुलन खो बैठे और दोनों बिजली के खंभे से टकरा गए। घटना महेश नगर इलाके में हुई थी जिसमें घायल हुए यूपी के बिजनौर निवासी विकास की अस्पताल में मौत हो गई वहीं उसके साथी बृजेश और रवि को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

पंतग उड़ाते उड़ाते सूखे कुएं में जा गिरा बालक

4 of 5
makar sankranti jaipur
जयपुर के खो नागोरियां इलाके के लूणियावास में पतंग उड़ाते उड़ाते एक 16 वर्षीय बालक सूखे कुएं में जा गिरा जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को तुंरत आसपास के लोगों ने कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन

10 गंभीर घायलों को किया गया भर्ती

5 of 5
फाइल फोटो
अलग-अलग हादसों में घायल करीब 70 लोगों में 10 की हालत गंभीर होने पर उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर और अन्य अस्पतालों में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज जारी है। इस बार मकर संक्रांति को देखते हुए शहर के कई अस्पतालों में घायलों के इलाज की विशेष व्यवस्था की गई थी। 
Next
AU ऐप में पढ़ें