फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंकसिटी का काइट फेस्टिवल, जयपुराइट्स के साथ इन मेहमानों ने भी उड़ाई खूब मौज

Mon, 15 Jan 2018 06:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 8
jaipur kite festival - फोटो : Amar Ujala
गुलाबीनगरी में मकर संक्रांति के मौके पर पूरा शहर उल्लास की उड़ान भरता रहा वहीं जयपुराइट्स के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों ने भी खूब मौज उड़ाई। रविवार को जयपुर के जलमहल पर पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित काइट फेस्टिवल में शामिल होने बड़ी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक पहुंचे जहां उन्होनें जमकर पतंगबाजी  की और लोक नृत्य का भी लुत्फ उठाया। 
 
विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र रहा 12 फीट का 'ढाल'

2 of 8
jaipur kite festival - फोटो : Amar Ujala
इस काइट फेस्टिवल में 12 फीट का 'ढाल' बड़ी पतंग पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। विदेशी सैलानियों ने समूह बनाकर खूब पतंगे उड़ाई जिनसे उन्होनें जयपुरवासियों के पेच भी काटे। 
 
विज्ञापन

खूब याद आए बाबू खां

3 of 8
jaipur kite festival - फोटो : Amar Ujala
शहर के काइट फेस्टिवल की शान रहे एक साथ 100 पतंगे उड़ाने वाले बाबू खां का कमाल इस मकर संक्रांति पर भी नहीं देखने को मिला। साल 2014 में हुए उनके निधन के बाद से उनके पुत्र ये परंपरा निभा रहे थे मगर इस बार पर्यटन विभाग की ओर से कोई रूचि नहीं दिखाए जाने के चलते 100 पतंगों को एकसाथ उड़ाए जाने का कमाल कोई नहीं देख पाया। 

पेच काटते ही विदेशी भी चिल्लाए 'वो काटा'

4 of 8
jaipur kite festival - फोटो : Amar Ujala
संक्रांति पर पतंगबाजी की धूम में विदेशी सैलानी भी खूब घुल मिल गए और यहां की परंपरा और संस्कृति की डोर में अपने आप को भी आसानी से पिरो लिया। विदेशियों ने पतंगबाजी के दौरान जब जब पेच लड़ाकर दूसरों की पतंग काटी तो उसके बाद यहां की जुबान में 'वो काटा, वो मारा' भी चिल्लाए। 



 
विज्ञापन

खेल ख्यालों से भी हुआ मनोरंजन

5 of 8
jaipur kite festival - फोटो : Amar Ujala
जलमहल की पाल पर आयोजित जयपुर काइट फेस्टिवल में सैलानियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी रखी गई थी। वहीं लोक कलाकारों ने ख्याल दिखाकर विदेशियों का खूब मनोरंजन किया। 
विज्ञापन

लोक कलाकारों ने विशेष प्रस्तुति 

6 of 8
jaipur kite festival - फोटो : Amar Ujala
काइट फेस्टिवल में राजस्थान के लोक कलाकारों की ओर से विशेष प्रस्तुति दी गई जिनमें कालबेलिया डांस, मयूर डांस आदि शामिल था। राजस्थान के पारं​परिक नृत्य देखकर विदेशी मेहमान भी खुद को रोक नहीं पाए और कलाकारों के बीच पहुंचकर झूमने लगे। 
विज्ञापन

विदेशियों को ऐसे एंजॉय करते देख लोकल ट्यूरिस्ट भी झूम उठे

7 of 8
jaipur kite festival - फोटो : Amar Ujala
विदेशी मेहमानों को एंजॉय करते देखने के बाद लोकल ट्यूरिस्ट भी खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ साथ झूमने के लिए जलमहल पहुंच गए। शाम तक देखते ही देखते माहौल काफी आकर्षक हो गया जिससे त्यौहार में चार चांद लग गए। 
विज्ञापन

विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए लोग

8 of 8
jaipur kite festival - फोटो : Amar Ujala
काइट फेस्टिवल के मौके पर विभिन्न रंगों में बहरूपिए नजर आया कोई भगवान बना तो कोई वन्यजीव। इन्हें देखकर विदेशियों के कैमरे अपने आप ही बैग से बाहर निकल आए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें