लोक नृत्य करती नृत्यांगना
- फोटो : Social Media
जवाहर कला केंद्र की अतिरिक्त महानिदेशक प्रियंका जोधावत ने बताया कि 22 राज्यों के करीब 1500 कलाकारों ने 10 अक्टूबर से शुरू हुए लोक रंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, नागालैंड और गोवा सहित विभिन्न राज्यों के कलाकारों की ओर से संयुक्त रूप से 'भारत मिलन' नामक एक ग्रैंड फिनाले सिम्फनी प्रस्तुत की गई।