फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती: जड़ में छिपे हैं ये कारण, जो दे रहे हैं विवादों को हवा

Sat, 18 Nov 2017 10:50 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
Padmavati Trailer
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' को लेकर हर रोज एक के बाद एक नए विवाद सामने आए हैं। एक विवाद शांत नहीं होता, तो दूसरा विवाद खड़ा हो जाता है। भंसाली इसे लेकर सफाई भी दे चुके हैं, लेकिन विरोध लगातार जारी है। फिल्म को लेकर विवाद तभी से शुरू हो गया था जब भंसाली राजस्थान की राजधानी जयपुर में शूटिंग कर रहे थे। भंसाली ने जयगढ़ में शूटिंग की, इस दौरान ही उनके साथ मारपीट हो गई थी। जानिए, आखिर फिल्म को लेकर आपत्ति हैं क्या-क्या?
विज्ञापन

ड्रीम सीक्वेंस को लेकर है चर्चा

2 of 5
Padmavati Trailer
राजपूत समाज की ओर से जो पहली आपत्ति जताई जा रही है, वो है फिल्म का ड्रीम सीक्वेंस। हालांकि फिल्म किसी ने नहीं देखी, लेकिन चर्चा है कि फिल्म में ऐसा ड्रीम सीक्वेंस है, जिसमें अलाउद्दीन खिलजी और पद्मावती के बीच लव सीन दिखाया गया है। इसे लेकर सबसे ज्यादा विरोध है। हांलाकि इस बारे में संजय लीला भंसाली सफाई दे चुके हैं कि फिल्म में एेसा कोई ड्रीम सीक्ववेंस नहीं है। लेकिन विवाद थम नहीं रहा।
विज्ञापन

घूमर पर भी मचा है घमासान

3 of 5
padmavati
इधर, फिल्म का पहला गाना 'घूमर' रिलीज हुआ, तो विवाद और बढ़ गया। घूमर को लेकर यह आपत्ति जताई जा रही है कि महारानियां कभी सार्वजनिक रूप से नृत्य नहीं करतीं। हाल ही में राजपूत महिलाओं ने भी इस नृत्य को लेकर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि महारानियां कभी मुजरा नहीं करती थीं।

फिल्म के नाम पर भी उठे सवाल

4 of 5
Padmavati Trailer
ताजा विवाद फिल्म के नाम को लेकर उठा है। आचार्य धर्मेंद्र ने कहा है कि जिस महारानी की बात फिल्म में की जा रही है उनका नाम पद्मवती नहीं बल्कि पद्मिनी था। उन्होंने कहा है कि भंसाली की फिल्म का नाम ही सही नहीं तो कहानी में क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपूती परम्पराओं का है सवाल!

5 of 5
padmavati
इन आपत्तियों के अलावा कहा जा रहा है कि कहानी को रोचक बनाने के लिए इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। राजपूत समाज की ओर से कहा गया है कि राजपूती परम्पराओं के विरुद्ध बातें दिखाई गई हैं। फिल्म रिलीज करने से पहले समाज के लिए स्क्रीनिंग की जानी चाहिए और आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें