संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। महारानी पद्मिनी कहें या रानी पद्मावती, उनका सौंदर्य अद्वितीय था। यही कारण है कि इतिहास में उनकी सुंदरता की जमकर तारीफ की गई है। रानी पद्मावती न केवल सुंदरता बल्कि साहस और बुद्धिमता का प्रतीक थी। इतिहास, कहानियों व किवदंतियों से कई ऐसी बातें सामने आई हैं, जो बताती हैं कि रानी पद्मावती किन किन विशेषताओं की स्वामिनी थी।
विज्ञापन
बेहद सुंदर थी महारानी पद्मिनी
2 of 5
पद्मावती
रानी पद्मावती की सुंदरता को लेकर कई मिसाल दी जाती है। एक मिसाल के अनुसार, वे जब पानी या शरबत पीती थी तो वह उनके गले में उतरता हुआ साफ नजर आता था। यानि उनका रंग बहुत साफ था।
विज्ञापन
बखान सुनते ही खिलजी चौंक गया
3 of 5
पद्मावती
- फोटो : amar ujala
रानी पद्मावती की सुंदरता का बखान कवि राघव चेतन ने अलाउद्दीन खिलजी के सामने किया था। खिलजी भी ऐसी सुंदरता के बारे में सुनकर चौंक गया था। कहा जाता है कि एक दिन तांत्रिक राघव चेतन बिना बताए रावल के भीतरी महल में पहुंच गया। इससे गुस्साए रावल ने चेतन को भगा दिया। उसने बदला लेने के लिए खिलजी के सामने पद्मावती की तारीफ की और उसे युद्ध के लिए उकसाया।
साहस का भी दिया था परिचय
4 of 5
दीपिका पादुकोण
रानी पद्मावती एक कुशल राजनीतिज्ञ, रणनीतिकार और प्रशासक थी। अपनी सूझबूझ से रानी ने राज्य पर आए कई खतरों को टाल दिया। दरअसल, अलाउद्दीन खिलजी ने धोखे से जब राजा रत्न सिंह को बंदी बना लिया तो पद्मावती ने ही गोरा और बादल को साथ लेकर उन्हें मुक्त करवाने के लिए योजना बनाई। इसके बाद उन्हें मुक्त करवाया जा सका।
कहा जाता है कि पद्मावती अपने स्वाभिमान के लिए मर मिटने वाली महारानी थी। यही कारण था कि उसने अपने सम्मान की रक्षा के लिए जौहर को अपना लिया। रानी पद्मावती ने 16 हजार क्षत्राणियों के साथ जौहर कर लिया।