फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लगान' के विकेटकीपर से छूट गई जिंदगी की बॉल, गोरों से माफ कराया था लगान

Mon, 08 Jan 2018 01:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 8
lagaan
आमिर खान की 2001 में आई फिल्म 'लगान' के ईश्वर काका जिंदगी की जंग हार गए। नौ साल की बीमारी के बाद कल उनका निधन हो गया। ईश्वर काका यानी श्रीवल्लभ व्यास 60 साल के थे और एक हादसे के बाद से गंभीर बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया था। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

जयपुर में ली अंतिम सांस

2 of 8
lagaan
बॉलीवुड में अपना दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुके श्रीवल्लभ व्यास का स्वर्गवास कल जयपुर में हो गया था। वे करीब नौ साल से ​बीमार थे। सोमवार को जयपुर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

जैसलमेर के रहने वाले थे व्यास

3 of 8
lagaan
श्रीवल्लभ व्यास मूलत: स्वर्ण नगरी जैसलमेर के रहने वाले थे। ऐतिहासिक सोनार दुर्ग में उनका पुश्तैनी मकान है। जैसलमेर में प्रारंभिक शिक्षा के बाद वे जयपुर आ गए। 1976 में हिंदी में एमए करने के बाद मायानगरी मुम्बई की तरफ रूख किया और अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। उनके निधन की खबर फैलते ही स्वर्णनगरी में शोक की लहर छा गई। 

हादसे के बाद 9 साल तक बैड पर ही गुजरे

4 of 8
actor shri vallabh vyas
जानकारी के अनुसार 2008 में गुजरात में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ हादसा हुआ था। वे बाथरुम में फिसल गए थे और उनके सिर पर गंभीर चोट आई जिसके बाद उन्हें पैरालिसिस आ गया। तब से वे बिस्तर पर ही थे। इस हादसे के बाद उनका फिल्मी कॅरियर भी समाप्त हो गया। बीमार होने के बाद उन्हे हैदराबाद ले जाया गया। उसके बाद उनका उपचार जैसलमेर में भी चला। पिछले कुछ समय से श्रीवल्लभ व्यास अपने परिवार समेत जयपुर में ही रह रहे थे।
विज्ञापन

1981 से शुरू हुआ कॅरिअर, निभाए कई दमदार कैरेक्टर

5 of 8
lagaan
स्वर्णनगरी के लाल श्रीवल्लभ व्यास का सफर 1981 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए सीरियल 'काठ की गाड़ी' से प्रारंभ हुआ था। उसके बाद उन्हें कईं धारावाहिकों व विज्ञापनों में अभिनय करने का मौका मिला। 
 
विज्ञापन

ईश्वर काका का किरदार जिसे कोई नहीं भुला सकता

6 of 8
lagaan
व्यास के फिल्मी कॅरिअर का सबसे बड़ा अचीवमेंट साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' रही जिसमें उन्होनें ईश्वर काका का किरदार निभाया था। फिल्म में भुवन की टीम में विकेटकीपर का किरदार निभाने वाले व्यास ने ना भुला देने वाला रोल अदा किया था और विकेटों के पीछे कई कैच लपकने के साथ साथ स्टंपिंग की थी। 
 
विज्ञापन

आमिर खान ने दिया बड़ा ब्रेक

7 of 8
lagaan
बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय कर चुके श्रीवल्लभ व्यास को लगान फिल्म के ईश्वर काका के किरदार ने नई पहचान दिलाई। सरफरोश फिल्म में शानदार अभिनय के दम पर अभिनेता अमिर खान ने लगान फिल्म में श्रीवल्लभ व्यास को ईश्वर काका की भूमिका दिलाई। लगान फिल्म के बाद श्रीवल्लभ व्यास को अच्छी संख्या में फिल्मों में काम करने का मौका मिला। 
विज्ञापन

सिर्फ आमिर,इमरान और मनोज वाजपेयी ने ही दिया मुश्किल घड़ी में साथ

8 of 8
lagaan
गुजरात में बीमार होने के बाद श्रीवल्लभ व्यास के परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। इस दौरान लगान के भुवन अमिर खान उनके परिवार को प्रतिमाह 30 हजार रूपए भेजा करते थे। आमिर खान के अलावा मुश्किल घड़ी में अभिनेता इमरान खान और मनोज वाजपेयी ने भी मदद की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें