फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की ये तस्वीरें देख आप कह उठेंगे... वाह !

Tue, 15 Aug 2017 05:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम की झलकी - फोटो : Amar Ujala
लोकगीतों की धुन पर थिरकते हुए कलाकारों ने राज्य की बहुरंगी संस्कृति को साकार कर दिया। जबांजों ने भी अपने करतब दिखाकर वाहवाही लूटी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित सतंरगी कार्यक्रम की झलकियां देखने के लिए क्लिक करें...
 
विज्ञापन

लेडी पुलिस ने दिखाएं हैरत अंगेज कारनामें

2 of 6
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम की झलकी - फोटो : Amar Ujala
समारोह में राजस्थान पुलिस के जांबाजों ने मोटर साइकिल पर ऎसे हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। पुलिस के जवानों ने बैक राइडिंग,पुलिस पिरामिड, एरो हैड, बटर फ्लाई, मयूराकृति जैसे करतबों का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। जिसमें महिला जवानों के द्वारा मोटर साइकिलों पर किए गए करतबों को देखकर दर्शक खासा रोमांचित हुए। राज्य में महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यहार को रोकने के लिए गठित महिला गश्ती दल ने भी दुपहिया वाहनों पर सवार होकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

बाइक पर योग, देखिए कैसे..

3 of 6
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम की झलकी - फोटो : Amar Ujala
बाइक पर योग, सुनने में अजीब लगता है, लेकिन स्टेडियम में कलाकारों ने योग के प्रचार—प्रसार के लिए योग शिक्षा पर आधारित झांकी प्रस्तुत की। बाइक पर बनाई यह झांकी देखते ही बन रही थी। 
 

राजस्थान में साकार हुई पश्चिमी बंगाल और गुजरात की संस्कृति

4 of 6
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम की झलकी - फोटो : Amar Ujala
समारोह में राजस्थान के प्रसिद्ध चरी और और घूमर में कलाकारों ने मनोहारी प्रस्तुति दी। पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों का मार्शल आर्ट्स के करतबों पर आधारित लोक नृत्य ने दर्शकों ने दांतों तले उंगुली दबा ली। गुजरात के मेवासी नृत्य में महिला नर्तकियों ने पुरूष नर्तकों को साथ अद्भुत् जुगलबंदी कर समा बांध दिया। कार्यक्रम में राजस्थान की मेवाड, मारवाड, हाड़ौती, मेवात तथा ढूंढाड़ अंचल की लोक कलाओं के विभिन्न रूप देखने को मिले। 
 
विज्ञापन

ये तिरंगा है हमारी शान, सुनकर जोश में डूबे

5 of 6
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम की झलकी
विभिन्न स्कूलों के 1300 बालक-बालिकाओं के द्वारा अलग-अलग गीतों पर दी गई प्रस्तुतियों से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग से सराबोर हो गया। ‘ये तिरंगा हमारी शान है‘ देशभक्ति गीत पर जब सैंकड़ों बच्चों ने तिरंगे का आकार दिया तो उपस्थित दर्शकों में राष्ट्रभक्ति हिलोरे मारते हुए स्पष्ट नज़र आयी। कोरियोग्राफर भानू भारती और नरेश कुमार के निर्देशन में स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने भरा जोश

6 of 6
सेना ने भरा जोश
सेना के आर्मी पाइप एंड ट्रंप बैंड की प्रस्तुति ने दर्शकों में जोश का संचार किया। राजस्थान पुलिस के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सेंट्रल बैंड ने भी अपनी प्रस्तुति देकर देशभक्तिपूर्ण स्वरलहरिया बिखेरी। सेना के जवान ने मोटरसाइकल पर करतब भी दिखाएं। इसी दौरान एमजीडी गल्र्स स्कूल तथा सेंट जेवियर स्कूल की छात्राओं ने बैंड वादन कर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन डा.ज्योति जोशी और श्री गोपाल सैनी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें