फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती: सर्दी में जोश का जज्बा, आप भी देखिए तस्वीर में...

Sun, 03 Dec 2017 07:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
रैली में दौड़ते भर्ती में शामिल होने आए युवक - फोटो : Amar Ujala
जयपुर में सेना भर्ती रैली शुरू हुई। इस दौरान नौजवानों में सेना में शामिल होने का जोश देखते ही बन रहा था। तेज सर्दी का असर भी इन अभ्यर्थियों के जोश के आगे खत्म सा हो गया। रात को ही अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंच गए। अल सुबह भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान नाम मात्र के कपड़ों में अभ्यार्थियों ने दौड़ लगाई। 
विज्ञापन

45 हजार युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

2 of 5
रैली में शामिल होने आए जयपुर जिले के अभ्यर्थी - फोटो : Amar Ujala
जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आज से जयपुर एवं टोंक जिले के अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती रैली का 7 दिवसीय आयोजन आज से शुरू हुआ है। रैली के पहले दिन जयपुर जिले के जमवारामगढ़, विराटनगर एवं बस्सी के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस रैली के लिए 45,000 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया है। मेडिकल जांच एवं दस्तावेजों से संबंधित प्रक्रिया 10 से 14 दिसम्बर के बीच पूरी की जाएगी। 
विज्ञापन

दूसरे चरण में यहां के अभ्यर्थी लेंगे भाग

3 of 5
अपना पंजीकरण कराते अभ्यर्थी - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में जयपुर के आमेर, दूदू, चाकसू, कोटखावदा एवं मौजमाबाद के अभ्यर्थियों के लिए सोमवार को रैली का आयोजन किया जाएगा। 

मंगलवार, बुधवार को यहां के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

4 of 5
रैली के दौरान शारीरिक दक्षता का परिचय देते युवा - फोटो : Amar Ujala
कार्यक्रम के तीसरे एवं चौथे दिन जयपुर के सांगानेर एवं किशनगढ़ रेनवाल के लिए रैली का अयोजन किया जाएगा जो कि 5 दिसंबर को होगा वहीं  6 दिसंबर को चौमूं, फागी एवं आरटीओ जेसी के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टोंक जिले के अभ्यर्थी 9 दिसंबर को ले सकेंगे भाग

5 of 5
दौड़ में सिलेक्ट हुए अभ्यर्थी - फोटो : Amar Ujala
जयपुर के फुलेरा, सांभर, शाहपुरा एवं आउटसाइडर के लिए 7 दिसम्बर को रैली आयोजित की जाएगी वहीं कोटपूतली के लिए 8 दिसम्बर तथा टोंक जिले व तहसील के लिए 9 दिसम्बर को भर्ती रैली आयोजित होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें