फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां वर्चुअली देखने को मिलेगी 16 देशों की 216 तरह की फिश...तस्वीरों में देखें

Sun, 22 Oct 2017 01:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
उदयपुर की फतहसागर झील में स्थित देश का पहला वर्चुअल एक्वेरियम - फोटो : Amar Ujala
वर्चुअल एक्वेरियम में रंग-बिरंगी मछलियों को देखकर बच्चे तो क्या बड़ों के चेहरे भी खिल जाते हैं। यह वर्चुअल एक्वेरियम राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर में स्थित है। दावा है कि यह देश का पहला वर्चुअल फिश एक्वेरियम है।  
 
विज्ञापन

16 देशों से लाई गई हैं 216 प्रकार की मछलियां

2 of 5
उदयपुर की फतहसागर झील में स्थित देश का पहला वर्चुअल एक्वेरियम - फोटो : Amar Ujala
फतहसागर झील किनारे यूआईटी द्वारा बनाये इस फिश एक्वेरियम का उद्घाटन राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने किया। एक प्राइवेट कंपनी द्वारा संचालित किए जाने वाले इस फिश एक्वेरियम में 150 टैंकों में 16 देशों से लाई गई 216 प्रकार की मछलियां हैं। उनकी अठखेलियां हर किसी को रोमांचित कर रही हैं। 
विज्ञापन

देश में पहला कोडेक टैंक जहां डिस्प्ले होंगी मछलियां

3 of 5
उदयपुर की फतहसागर झील में स्थित देश का पहला वर्चुअल एक्वेरियम - फोटो : Amar Ujala
भारत में पहली बार कोडेक टैंक के साथ शुरू होने जा रहे इस अनोखे फिश एक्वेरियम में हैंड माउंटेड डिस्पले की मदद से यहां आने वाले पर्यटक और शहरवासी मछलियों की दुनिया का बेहद करीब से अनुभव कर सकेंगे। 
 

नाइट ट्यूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा,रात 11 बजे तक रहेगा Open

4 of 5
उदयपुर की फतहसागर झील में स्थित देश का पहला वर्चुअल एक्वेरियम - फोटो : Amar Ujala
वर्चुअल एक्वेरियम शुरू होने से उदयपुर शहर में पर्यटन का एक और अध्याय जुड़ गया है। यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह फिश एक्वेरियम नाइट टूरिज्म का बेहतरीन विकल्प भी माना जा रहा है। यह रात 11 बजे तक खुला रहेगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र 100 रुपए में देख सकेंगे मछलियों का संसार

5 of 5
उदयपुर की फतहसागर झील में स्थित देश का पहला वर्चुअल एक्वेरियम - फोटो : Amar Ujala
फिश एक्वेरियम सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहेगा और इसमें घूमने वाले प्रति व्यक्ति का शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है। अंडर द सन नाम से बनाए गए फिश एक्वेरियम की बड़ी खासियत इसका कोडेक टैंक है जिसके बीच में जाकर पर्यटक मछलियों को बेहद करीब से देख सकता है। इस टैंक को इस प्रकार से बनाया गया है कि आप इसके अंदर घुस सकते हैं, फिर चारों तरफ आपको मछलियां ही मछलियां दिखेंगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें