फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजे, योगी, ममता...जानें आपके सीएम की कितनी है सैलरी

Fri, 28 Apr 2017 04:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
वसुंधरा राजे - फोटो : getty images
विधानसभा में राजस्थान में विधायकों से लेकर मुख्यमंत्री तक के वेतन भत्ते बढ़ाने को लेकर बिल पास हो गया। इसके बाद अब अब सीएम की सैलेरी 35 हजार से बढ़ाकर 55 हजार रुपए कर दी गई है। इसी के साथ ही सीएम का सत्कार भत्ता भी 35 हजार से बढ़ाकर 55 हजार कर दिया गया है। क्या आप जानते हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कितनी तनख्वाह पाते हैं या फिर सबसे ज्यादा वेतन भत्ते पाने वाला मुख्यमंत्री कौन है?
Trending Videos
विज्ञापन

फायर ब्रांड सीएम योगी की सैलेरी है इतनी

2 of 6
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड सीएम योगी आदित्यनाथ की सैलेरी का मासिक वेतन चालीस हजार रुपए है, लेकिन वेतन भत्ते मिलाकर उन्हें और उन्हें केबिनेट मंत्रियों को एक लाख त्रेपन हजार रुपए मिलते हैं। वहीं उनके राज्यमंत्रियों को एक लाख छत्तीस हजार रुपए मिलते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल ही इनके वेतन भत्तों में बढ़ोतरी की गई है।

 
विज्ञापन

शिवराज की भी पौ-बारह

3 of 6
शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के शिवराज सिंह चौहान का वेतन दो लाख रुपए है, तो वहीं उनके मंत्रियों को महीने के वेतन भत्ते 1 लाख 70 हजार रुपए है। अभी एक साल पहले ही मध्यप्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री, मंत्री समेत विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी की गई है। एमपी के सीएम के वेतन भत्ते पहले 1.47 लाख रुपए महीने से बढ़ाकर दो लाख रुपए महीना कर दिया।

 

इनको मिलते हैं चार लाख से ज्यादा

4 of 6
के चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
जहां तक बात सबसे ज्यादा वेतन भत्ते लेने वाले मुख्यमंत्री की है, उनमें तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव का नाम अव्वल हैं। पिछले दिनों तेलंगाना में विधायकों और सीएम का वेतन भत्ता बढ़ा दिया गया। तेलंगाना में विधायकों को अब पहले के 95 हजार रुपए मासिक वेतन-भत्ते की जगह 2.50 लाख रुपए मिलने लगे, वहीं मुख्यमंत्री और अन्य के वेतन-भत्ते में 60 से 72 फीसदी की वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री का वेतन-भत्ता 2.44 लाख रुपए से बढ़ाकर 4.21 लाख रुपए कर दिया गया।
विज्ञापन

देवेंद्र फडनवीस भी पाते हैं राजे से बेहतर वेतन

5 of 6
देवेंद्र फड़णवीस
इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस को सवा दो लाख रुपए, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को दो लाख चालीस हजार रुपए, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को महीने का ढाई लाख रुपए मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें नहीं है वेतन की चाहत

6 of 6
MAMATA BANERJEE - फोटो : pti
इन सब के बीच एक सीएम ऐसी भी हैं जिन्हें वेतन की चाह ही नहीं है। हम बात कर रहे हैं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की। ममता अपने वेतन से एक रुपए भी नहीं लेती, वे मुख्यमंत्री राहत कोष में जाती है। कुछ इसी तरह का हाल तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता का था। वे वेतन से एक ही रुपया लेती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें