फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नन्हे हाथों ने थामे दुश्मन को नेस्तनाबूत करने वाले खतरनाक हथियार...

Mon, 14 Aug 2017 12:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शनी देखने आए बच्चे
भारतीय सेना का लोहा पूरी दुनिया मानती है। विशेषकर भारतीय थल सेना को किसी भी परिस्थिति में रहने और युद्ध करने में माहिर माना जाता है। जयपुर के एसएमएस स्टेडियम के नजदीक आयोजित हो रही प्रदर्शनी में सेना के विशेष हथियार जिसमें मल्टी बैरल रॉकेट लांचर, बैटल टैंक, इंफेंट्री वैपन सिस्टम, एडवांस कम्यूनिकेशन इक्यूपमेंट सहित कई हथियार प्रदर्शित किए गए हैं। यहां बच्चे पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

असली हथियार देखकर बच्चे तो इनमें खो ही जाते हैं

2 of 5
हथियार कर रहें है बच्चों को रोमांचित
भारतीय थल सेना को दुनिया में चौथी सबसे बड़ी सेना होने का भी गौरवल हासिल है। आधुनिक हथियारों और सैनिकों की संख्या बूते भारतीय सेना को यह सम्मान हासिल है। आधुनिक हथियारों और सैनिकों की संख्या बूते भारतीय सेना को यह सम्मान हासिल है। हमसे आगे केवल तीन राष्ट्रों की थल सेना है जिसमें यूएसए, चीन और रुस शामिल है।
विज्ञापन

हथियारों के बारे में बच्चों को पूरी जानकारी देते हैं जवान

3 of 5
प्रदर्शनी में आधुनिक हथियार
भारतीय सेना की ताकत उसके हथियारों और सैनिकों के जज्बे से है। इसी ताकत का अहसास आम आदमी विशेषकर भारत की नई पीढ़ी कर सके इसके लिए सेना प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन करती है। जिसमें सेना के अत्याधुनिक हथियारों को देखने और उन्हें छूने का मौका मिलता है।

बच्चे ही नहीं बड़े भी ले रहे हैं ह​थियारों की जानकारी

4 of 5
लोगों को पसंद आ रही है प्रदर्शनी
थल सेना के इस प्रदर्शनी का मुख्य उददेश्य युवा पीढ़ी को आर्मी ज्वाइन करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत करना भी रहता है। यहां बच्चे को उत्साहित हैं ही, बड़े भी पूरे उत्साह और गर्व से भर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल यहां उमड़ता है जयपुर, छूकर देख सकते हैं हथियार

5 of 5
टैंक
प्रदर्शनी के दौरान सेना के जवान एक हथियार के बारे में आम लोगों और बच्चों को जानकारी देते हैं। यह प्रदर्शनी हर साल यहां लगती है। बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी इस प्रदर्शनी का इंतजार रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें