फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army ने पाकिस्तान बॉर्डर के पास दुश्मन के ठिकानों को किया नेस्तनाबूद

Fri, 22 Dec 2017 04:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय सेना ने यहां पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में अपनी वीरता और अदम्य साहस दिखाया। सेना के जवानों ने पूरी तत्परता से यहां दुश्मन के ठिकानों पर हमला कर उन्हें जड़ से उखाड़ फेंका।
विज्ञापन


दरअसल, हम यहां बात कर रहे हैं बॉर्डर इलाके में करीब 100 किलोमीटर तक भारतीय सेना की दक्षिण कमान की ओर से चलाए गए 'हमेशा विजयी' युद्धाभ्यास की, जो आज पूरा हुआ। इस दौरान थल और वायुसेना ने अपने साहस और हथियार चलाने की कुशलता का परिचय दिया।

'हमेशा विजयी' युद्धाभ्यास 16 दिसंबर को शुरू हुआ था। बाड़मेर फील्ड में सेना का टी-90 भीष्म टैंक दुश्मनों के ठिकानों पर जमकर गरजा और उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। युद्धभ्यास में वायुसेना के जांबाजों ने पैरा ड्रोपिंग की शानदार झलक पेश की।
विज्ञापन

पैरा ड्रोपिंग की शानदार झलक

- फोटो : amar ujala
सेना के साथ वायुसेना ने संयुक्त तौर पर टैंक, बख्तरबंद गाड़ियों और विमानों का इस्तेमाल कर आपसी तालमेल से लक्ष्य अर्जित किया। सेना के टैंकों ने दुश्मन के ठिकानों पर गोले बरसाए।

युद्धाभ्यास की झलक देखने के लिए यहां थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत भी पहुंचे। सेनाध्यक्ष ने नए साल में बाड़मेर-जैसलमेर में सेना भर्ती रैली करने की भी बात कही।

थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने जवानों की सतर्कता और युद्ध कौशल देखकर कहा कि युद्धाभ्यास में दुश्मन के क्षेत्रों की गहराई में जाकर सशस्त्र बलों की क्षमता को आंका जा रहा है। सेनाध्यक्ष ने युद्ध की तैयारी और आॅपरेशनल युद्धाभ्यास के साथ योजना बनाने के लिए सेना की सराहना की।
विज्ञापन

टैंक और बख्तरबंद गाड़ियों ने बरसाए गोले

- फोटो : amar ujala
रक्षा विभाग के प्रवक्ता ले. कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि युद्धाभ्यास में सर्विलेंस नेटवर्क की मदद से सटीक हमले और संयुक्त संचालन पर आधारित सामरिक उपकरणों का भी परीक्षण किया गया है। साथ ही, भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सैनिकों को रासायनिक और हवाई हमले के बारे में भी ट्रेनिंग दी गई।

थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने मीडिया से कहा कि कश्मीर में दस हजार युवा पत्थरबाजी में लिप्त थे, जिनमें चार हजार युवा ऐसे हैं जिन्होंने केवल एक बार पत्थरबाजी की। इन युवाओं को यह पता नहीं था कि वे किस कारण पत्थरबाजी कर रहे हैं। ऐसे एक बार पत्थरबाजी करने वाले युवाओं के खिलाफ मुकदमे वापस लिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें