गुजरात चुनाव में राजनीतिक हस्तियों ने मैदान में खूब ताकत दिखाई। अब एेसी ही जोर आजमाइश एक जगह और दिखाई देगी। राजस्थान में सियासत से जुड़े कद्दावर नाम आसमान में उड़ेंगे और वहां 'दंगल' में एक दूसरे को परखते नजर आएंगे, लेकिन उनकी डोर यहां भी जनता के हाथों में ही होगी। अब यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान सहित कई राज्यों के सीएम, पूर्व पीएम और पूर्व सीएम भी हवाइयां भरते नजर आएंगे। मकर संक्रांति आने वाली है और इसके चलते गुलाबी शहर जयपुर में पतंगों का बाजार जोर पकड़ता नजर आ रहा है। इनमें भी राजनेताओं के चेहरे लगी पतंगें भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे का चेहरा लगी पतंगे भी पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन
लालू भी छुएंगे राजस्थान का आसामान
2 of 5
लालू प्रसाद यादव की पतंग
- फोटो : अमर उजाला
अपने देसी अंदाज और वाकपटुता के लिए पहचाने जाने और चर्चित रहने वाले बिहार के दिग्गज राजनेता लालू प्रसाद यादव भी जयपुर के आसमान में नजर आएंगे। राजनीतिक मैदान में भले ही वो कुछ कदम पीछे रह गए हों, लेकिन आसमानी दंगल में वे सब पर भारी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
एके के साथ टीपू भी तैयार
3 of 5
अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल की पतंगें भी बाजार में मौजूद हैं। बंद गले की जैकेट में अखिलेश यादव की पतंग खासी पसंद की जा रही है, वहीं पतंग में भी अरविंद केजरीवाल के सिर पर आम आदमी पार्टी की टोपी सजी है।
नीतिश भी हैं उड़ान भरने को आतुर
4 of 5
नीतिक कुमार की पतंग
- फोटो : अमर उजाला
बिहार की राजनीतिक दिग्गज और मौजूदा सीएम नीतिश कुमार की पतंग सबसे अनूठी नजर आती है। नीतिश कुमार की पतंग भी आसमान में उड़ान भरने के लिए तैयार है।
भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ और लाइम लाइट से नदारद रहने वाले नेता अटल बिहारी वाजपेयी की पतंग भी हांडीपुरा में हैं। राजनीति सरगर्मियों से दूर हो चुके अटल बिहारी आसमान पर जरूर छाएंगे।