गुलाबी नगरी जयपुर में सर्दी की पहली बारिश के बाद आज की सुबह घना कोहरा पसरा रहा। जयपुर में इस साल सर्दी के मौसम में पहली बार इतना घना कोहरा पड़ा है। सर्दी भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
फिर भी स्कूल चले हम
2 of 5
fog in jaipur
- फोटो : Amar Ujala
आज सुबह घने कोहरे की वजह से छोटे छोटे स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में जोर तो आया मगर पेरेंट्स ने उन्हें फिर भी स्कूल भेजा। ठिठुरते ठिुठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे और मौसम को देखकर उनके चेहरों पर थोड़ा सा उर्जा का संचार हुआ।
विज्ञापन
हवाई व रेल सेवाओं पर खासा असर
3 of 5
fog in jaipur
- फोटो : Amar Ujala
जयपुर में आज घने कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवाओं पर भी इसका खास असर पड़ा। जयपुर एयरपोर्ट पर आज एयर ट्रैफिक बुरी तरह ठप्प रहा। घने कोहरे के कारण 4 फ्लाइट को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट किया गया। इन चार फ्लाइटों में दो इंडिगो,एक जेट एयरवेज की फ्लाइट डायवर्ट और कोलकाता से आई एक फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। वहीं आज जयपुर आने वाली कई ट्रेनें भी लेट पहुंची और कुछ को काफी देर तक जयपुर रेलवे स्टेशन पर ही खड़ा रखा गया।
सड़कों पर 10 से 12 मीटर तक रही विजिबिलिटी
4 of 5
fog in jaipur
- फोटो : Amar Ujala
गुलाबीनगरी के आज कोहरे की चादर ओढ़ लेने के बाद वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज राजधानी की सड़कों पर विजिबिलिटी 10 से 12 मीटर तक ही रही जिससे वाहन रेंग रेंगकर चलने को मजबूर हुए।
तेज सर्दी और कोहरे के मौसम के बीच जयपुर में चाय और अलाव में हाथ सेकने का दौर अभी तक जारी है। सुबह से ही चाय की दुकानों पर लोग गर्मा गर्म चाय की चुस्कियां और अलाव तपते नजर आए। वहीं कचोरी,समोसे और पकोड़ों की दुकानों पर जयपुराइट्स ने अपना फेवरेट नाश्ता करते हुए कोहरे का लुत्फ उठाया।