फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर घर आने को तैयार हैं मुंबई के 'लाल बागचा राजा'

Fri, 25 Aug 2017 08:16 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
अंबाबाड़ी में तैयार गणेश प्रतिमा - फोटो : amar ujala
पूरे देशभर में कल 25 अगस्त को गणेश चतुर्थी का महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए राजधानी में भी गणेश मूर्तियों की खरीददारी जोरों पर है। सबसे ज्यादा लोग यहां पर मुंबई के लाल बागचा राजा को पसंद कर रहे हैं।

जयपुर के जेडीए सर्किल, जेएलएन मार्ग, अंबाबाड़ी, वैशाली नगर सहित कई इलाकों में पिछले चार  महीनों से कारीगर गणेशजी की प्रतिमा बनाने में जुटे हुए हैं। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले यहां कारीगर प्रतिमाओं को अंतिम रूप देते नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन

साठ फीसदी की हो चुकी है बुकिंग

2 of 6
गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप देते कारीगर - फोटो : amar ujala
जेडीए सर्किल पर कारीगर रमेश ने बताया कि यहां करीब दस परिवारों के पचास लोगों ने दिन-रात मेहनत कर प्रतिमाएं बनाई हैं। करीब 1500 प्रतिमाओं को रूप दिया गया है। इनमें से 60 फीसदी की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

इस बार मुल्तानी मिट्टी और खड़ीन से बनाई प्रतिमाएं

3 of 6
गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप देते कारीगर - फोटो : amar ujala
कारीगर मोहन ने बताया कि इन मूर्तियों की खास बात ये है कि इस बार इन​के निर्माण में मुल्तानी मिट्टी और खड़ीन का उपयोग ज्यादा किया गया है। हालांकि, जीएसटी का असर प्रतिमा निर्माण में काम आने वाली सामग्री पर पड़ा है। इसके चलते कीमत पहले से कुछ ज्यादा है।

दो हजार से सोलह हजार तक है कीमत

4 of 6
गणेश प्रतिमा - फोटो : amar ujala
यहां एक इंच से लेकर सात फीट तक की ग​णेश प्रतिमाएं बनाई गई हैं। जिनकी कीमत दो हजार से लेकर 16 हजार रुपए तक हैं। प्रतिमाओं को खरीदने के लिए आने वालों में जयपुर से बाहर के इलाके के लोग ज्यादा है। दौसा, अजमेर, भरतपुर, धौलपुर, आगरा और सीकर के लोग गणेश प्रतिमा खरीदने आ रहे हैं।
विज्ञापन

कई रूप में हैं गणेश प्रतिमाएं

5 of 6
गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप देते कारीगर - फोटो : amar ujala
गणेश प्रतिमाओं को कई नाम और रूप दिए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा डिमांड मुंबई के लाल बाग के राजा की है। साथ ही, गुजरात का लड्डू गोपाल गणेश, महाराष्ट्र और हैदराबाद का डंगरू सेठ, जयपुर के गढ गणेश, मूषक पर सवार गणेश और कमल वाले गणेश की प्रतिमाएं बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज आधी रात से ही लग जाएंगी भक्तों की कतारें

6 of 6
मोतीडूंगरी गणेश मंदिर - फोटो : amar ujala
जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों की कतारें आज रात से लगना शुरू हो जाएंगी। इसके लिए यहां दर्शनों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही, मंदिर परिसर को भी सुरक्षा घेरे में लिया गया है। यहां कल दिनभर मेले जैसा माहौल देखने को मिलेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें