देशभर में हर साल दीवाली का त्यौहार काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। आकर्षक रोशनियों से गुलजार घर और बाजार लोगों का मन मोह लेते हैं। तो वहीं, इस मौके पर होने वाली आतिशबाजी की बात ही कुछ और है। लेकिन अगर दीपावली का पर्व किसी जगह सबसे अनोखे रूप में मनाया जाता है तो वो है राजस्थान। जैसे ब्रज की होली, बंगाल की दुर्गा पूजा प्रसिद्ध है उसी तरह राजस्थान के कुछ शहर दीपों के उत्सव के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। हर साल इन शहरों में दीपोत्सव मनाने के लिए देश-विदेश से लोग राजस्थान पहुंचते हैं। आइए आपको दीवाली उत्सव के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के उन शहरों के बारे में बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
जोधपुर में होती है आकर्षक आतिशबाजी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
जोधपुर
राजस्थान का जोधपुर जिला सूर्य नगरी के रूप में जाना जाता है। ऐतिहासिक इमारतें इस शहर की पहचान है। हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक जोधपुर की सैर करने पहुंचते हैं। लेकिन अगर आप जोधपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दीवाली का मौका इसके लिए सबसे बेहतरीन अवसर हो सकता है। दीपावली के मौके पर यहां ऐतिहासिक धरोहर को आकर्षक रोशनी से सजाया जाता है। तो वहीं, यहां होने वाली आतिशबाजी भी काफी खास होती है। यहां मेहरानगढ़, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, मंडोर गार्डन, माचिया सफारी पार्क, घंटाघर, कायलाना झील और ओसिया माताजी का मंदिर में दिवाली पर कई विशेष आयोजन भी होते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
झीलों के लिए प्रसिद्ध है उदयपुर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
उदयपुर
राजस्थान का उदयपुर जिला वैसे तो अपनी झीलों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। लेकिन अगर इस शहर की असली रौनक देखनी हो तो एक बार दीवाली पर यहां जरूर पधारे। रंग-बिरंगी रोशनियों से सजी इमारतें और झीलों में दिखता उनका अक्स बरबस ही लोगों का मन मोह लेता है। दीवाली पर आपको ताउम्र याद रखने वाले नजारे यहां नजर आएंगे। राजे-रजवाड़ों का ये शहर आपको यहां के सांस्कृतिक रंगों और राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका भी देगा।
4 of 6
पुष्कर की दीवाली प्रसिद्ध है। (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
पुष्कर
राजस्थान के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शुमार पुष्कर दुनिया में इकलौते ब्रह्मा मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर में राजस्थान की कई खासियतें देखने को मिलती हैं। लेकिन अगर आप दीवाली के मौके पर इस शहर की सैर करने का सोच रहे हैं तो आपने बिल्कुल सही वक्त चुना है। दीवाली के मौके पर पुष्कर शहर खूबसूरत रोशनियों से भीग सा जाता है। झील के पास दीवाली के मौके पर असंख्य दीये जगमगाते हैं जो कि झील में जुगनुओं के टिमटिमाते हुए जैसे प्रतीत होते हैं। आकर्षक सजावट और दीयों की रोशनी से शहर का कोना-कोना खिल सा जाता है और देखने वालों की नजरें ठहर जाती हैं। यहां दिवाली के मौके पर पांच दिनों का भव्य उत्सव और ऊंट मेला भी आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
हवा महल और जौहरी मार्केट की रौनक
- फोटो : सोशल मीडिया
जयपुर
राजस्थान की पिंक सिटी दीवाली पर सोने की तरह दमक उठती है। ऐतिहासिक हवा महल के साथ ही पूरा जयपुर रोशनी से सराबोर नजर आता है। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। मार्केट से लेकर मेले तक बस सैलानियों की भीड़ नजर आती है।
जैसलमेर के किले पर आकर्षक सजावट की जाती है (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
जैसलमेर
राजस्थान के जैसेलमेर शहर की दिवाली के चर्चे भी दूर-दूर तक मशहूर हैं। दीवाली के मौके पर जैसलमेर फोर्ट की सुंदरता यहां आने वाले पर्यटकों का दिल जीत लेती है। त्यौहार के मौके पर जैसलमेर को आकर्षक मिट्टी के दीयों, कलरफुल लाइट्स और फूलों से सजाया जाता है। यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम त्यौहार के मजे को दोगुना कर देते हैं। तो वहीं राजस्थानी लोगों का ट्रेडिशनल लुक और ट्रेडिशनल खाना चार चांद लगा देता है।