दीपिका पादुकोण के बाद अब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म से भी विवाद जुड़ गया है। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीबुड में फिल्म 'धड़क' के साथ डेब्यू कर रही हैं। दरअसल 'धड़क' की शूटिंग आमेर इलाके स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में की जानी तय थी, जो एक हंगामे के बाद अब अटक गई है।
विज्ञापन
शूटिंग अटकी, मामला दर्ज
2 of 6
अंबिकेश्वर मंदिर
- फोटो : फाइल फोटो
इस दौरान सागर रोड स्थित इस मंदिर का छज्जा टूट गया। छज्जा टूटने के बाद धरोहर बचाओ समिति मौके पर पहुंची और जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद प्रस्तावित शूटिंग अटक गई। आमेर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के लिए सामान ले जाया जा रहा था। सामान ले जाने के दौरान प्राचीन मंदिर का छज्जा टूटकर गिर गया।
विज्ञापन
उदयपुर में शुरू हुई थी शूटिंग
3 of 6
शूटिंग से सेट पर पूजा करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर व अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग राजस्थान में चल रही है। इससे पहले उदयपुर जिले के प्रसिद्ध मेनार गांव में शुरू हुई थी। इस गांव में फिल्म की शूटिंग के लिए बेटी के साथ श्रीदेवी भी पहुंची थीं।
सजाया था दुकानों का सेट
4 of 6
Dhadak
उदयपुर में फिल्म की शूटिंग की शुरुआत पाठ पूजा के साथ हुई थी। भरमेला तालाब की पाल पर स्थित महादेव प्रतिमा के समक्ष मंदिर व पूजा सामग्री की दुकानों के रूप में सेट सजाया गया था।
विज्ञापन
मराठी फिल्म का है हिंदी रीमेक
5 of 6
dhadak poster
उल्लेखनीय है कि धड़क मूवी 2016 की सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रिमेक है। अब 'धड़क' को राजस्थान की पृष्ठभूमि पर फिल्माया जाएगा। फिल्म का निर्माण करण जौहर का धर्मा प्रोडक्टशन व जी स्टूडियो के साझे में किया जा रहा है। शशांक खेतान इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है।
इससे पहले राजस्थान सहित देशभर में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर ही विवाद हो चुका है। फिल्म के कथनाक और दीपिका के किरदार को लेकर काफी हंगामा हुआ था।