फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर के IPS अफसरों का हीरो बन गया है ये जाबांज कांस्टेबल, CM ने भी बढ़ाया हौसला

Thu, 08 Feb 2018 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
1 of 5
जाबांज कांस्टेबल सीताराम - फोटो : Amar Ujala
इस जाबांज कांस्टेबल सीताराम के चर्चे सिर्फ महकमे के साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों में ही नहीं, बल्कि देशभर के तमाम आईपीएस अधिकारियों में भी हैं। कांस्टेबल सीताराम ने सिर्फ एक गोली चलाकर जयपुर के एक्सिस बैंक में देश की सबसे बड़ी डकैती के प्रयास को नाकाम कर दिया था। उस समय बैंक में 925 करोड़ रुपए रखे थे। राजस्थान पुलिस का रियल हीरो बना कांस्टेबल सीताराम अब देश के आईपीएस अफसरों का भी हीरो बन गया है। पुलिस कमिश्नर ने भी इस बहादुर कांस्टेबल के लिए गैलेंट्री अवार्ड की सिफारिश भी की है।
विज्ञापन

IPS एसोसिएशन का ट्वीट

2 of 5
आईपीएस अफसरों ने किया यह ट्वीट - फोटो : File photo
आईपीएस एसोसिएशन ने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। जयपुर पुलिस के कांस्टेबल सीताराम की बहादुरी पर फक्र महसूस करते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें लिखा कि सीताराम आपने क्या दिमागी तत्परता और अविश्वसनीय साहस दिखाया है कि इससे वीरता के उत्तराधिकारी बन गए हो। आपने न केवल बड़ी राशि को बचाया बल्कि तुम एक हीरो बन गए हो और हम में से हर एक को गर्व है। हमारी ओर से आपको शुभकामनाएं हैं। इसके बाद जो हुआ, उसने सीताराम के हौसले और बुलंद कर दिए।
विज्ञापन

CM ने किया रि-ट्वीट

3 of 5
सीसीटीवी तस्वीरें - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद, आईपीएस एसोसिएशन के इसी ट्वीट को राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रि-ट्वीट कर कांस्टेबल सीताराम को बधाई और शाबासी दी है। आईपीएस एसोसिएशन ने pmo india, वसुंधरा bjp और hmo इंडिया को भी यह ट्वीट tag किया। गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात करीब 2 बजकर 28 मिनट पर एक इनोवा में सवार 13 नकाबपोश हथियारबंद बदमाश जयपुर के सी-स्कीम में रमेश मार्ग स्थित एक्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच पहुंचे। जहां उन्होंने बैंक के सुरक्षा गार्ड प्रमोद के सिर पर रिवॉल्वर तानकर उसे बंधक बना लिया।

दो से ढाई मिटन में हो गया सब कुछ

4 of 5
कांस्टेबल सीताराम - फोटो : Amar Ujala
ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल सीताराम ने हल्ला सुनकर बैंक के भीतर से खिड़की से झांककर देखा तो बदमाश नजर आए। तब उसने हिम्मत और साहस दिखाते हुए अपनी बंदूक से फायरिंग कर दी। इससे नकाबपोश बदमाशों में हड़कंप मच गया। वे सिर्फ 2 मिनट बैंक में रह सके और खाली हाथ भागने पर मजबूर हो गए। कांस्टेबल सीताराम के हौंसले और बहादुरी की वजह से बैंक में रखे करीब 925 करोड़ रूपए लूटने से बच गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच पुलिस टीमें सुराग लगाने में जुटीं

5 of 5
एक्सिस बैंक - फोटो : Amar Ujala
सूचना मिलने पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी के फुटेज खंगाले गए। जिसमें बदमाशों का हुलिया सामने आया। वहीं, वारदात में प्रयुक्त नागौर नंबर की इनोवा कार की लास्ट लोकेशन कलेक्ट्रेट सर्किल तक नजर आई। इसके बाद प्रमुख रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ना बदमाश नजर आए और नाहीं इनोवा कार। पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल और एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में करीब एक दर्जन अधिकारियों के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमें सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें