पुलिस की सख्ती के बाद अब गो-तस्कर भी 'तू डाल-डाल मैं पात-पात' की स्थिति में आ गए हैं और गो-तस्करी के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। पुलिस की सख्ती और चाक चौबंद व्यवस्था के बावजूद गो तस्करों के हौंसले बुलंद हैं। पहले दुल्हन की कार में गायें भर कर लाई गईं, तो अब कुरियर की गाड़ी में गायें भर कर तस्करी की जा रही है। इन तरीकों ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
कोरियर वाहन रुकवाया तो पता चला
2 of 5
गाड़ी में बंद गाय
- फोटो : अमर उजाला
अलवर के खेड़ली थाना पुलिस ने कल रात नाकेबंदी के दौरान बड़ी कार्यवाही की है। अहिंसा सर्किल पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक कोरियर वाहन को आते हुए देखा ,लेकिन गाड़ी के चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को दूसरी तरफ भगा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया बहुत दूर तक पीछा
3 of 5
इस वाहन में भरी थीं गाय
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पीछा किया और अखैगढ़ को जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया। वाहन के चालक और परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने देखा कि गाड़ी में गाय भरी हुई थी। जिसमें 11 गाय और 1 गोवंश था।
अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
4 of 5
वाहन कर लिया जब्त
- फोटो : अमर उजाला
सभी को उपचार के बाद भरतपुर इलाके में स्थित अलीपुर की गोशाला भिजवाया गया है। थानाधिकारी नरेश शर्मा ने कहा कि गो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अंधेरे का फायदा उठाकर सभी को तस्कर फरार हो गए। गौरतलब है कि पहले भी गो तस्करों ने नए नए तरीके ईजाद किए थे। ताकि पुलिस को गो तस्करी का पता नहीं लगे। कोरियर वाहन में गायों को ले जाने का नया मामला सामने आया है।
चर्चा में रहा था दुल्हन की गाड़ी में गो-तस्करी का मामला
5 of 5
शादी जैसी सजाई थी गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भी एक मामले में गौ तस्करों की पोल खुल गई थी। गो तस्करों ने शादी के लिए तैयार की गई गाड़ी में गायों को भर रखा था। गाड़ी ओवरलोड होने के बाद संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद गायों को भरा हुआ देखकर हड़कम्प मच गया था।