फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' का नाम लिख किले की 60 फीट ऊंची दीवार पर रची गई हत्या की साजिश!

Fri, 24 Nov 2017 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
1 of 6
नाहरगढ़ किले की बुर्ज पर लटकी लाश - फोटो : Vishnu Sharma
'पद्मावती' मूवी के भारी विरोध और विवाद के बीच जयपुर में 700 फीट की ऊंचाई पर स्थित नाहरगढ़ किले की बाहरी 60 फीट ऊंची दीवार पर आज एक युवक की रस्सी से लटकी लाश ने सनसनी मचा दी। मौके पर पहुंचे कुछ विशेषज्ञों को हत्या की बू आ रही है। इस मौत से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि युवक ने शराब पी हुई थी। लेकिन ये शराब पीकर एक व्यक्ति की खुदकुशी का सामान्य मामला नजर नहीं आता। पद्मावती फिल्म के विवाद को तूल देने के लिए साजिशन हत्या से जुड़ा अपराध नजर आता है।
विज्ञापन

पुलिस कर रही है सुसाइड का दावा

2 of 6
दीवार पर लटकी लाश को ऊपर खींचती पुलिस - फोटो : Vishnu Sharma
ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त नाहरी का नाका, शास्त्रीनगर निवासी 35 वर्षीय चेतन सैनी के रूप में हुई है। वह स्टोन ज्वैलरी का काम करता था। पुलिस प्राथमिक तौर पर मामले को शराब के नशे में एक युवक के खुदकुशी से जोड़कर देख रही है। पुलिस का मानना है कि शराब पीकर नशे में पत्थरों पर कोयले से पद्मावती फिल्म को लेकर कुछ विवादित बातें लिखी और लंबी प्लास्टिक रस्सी का फंदा बनाकर किले की बुर्ज से लटक गया। वहीं, मौके पर पहुंचे ​चेतन के परिजनों का कहना है कि उसने कभी शराब ही नहीं पी। ऐसे में वह शराब पीकर सुसाइड कैसे कर सकता है। इतनी ऊंची दीवार पर इस तरह रस्सी के जरिए कौन आत्महत्या कर सकता है?
विज्ञापन

चेतन की हाथ में नहीं हैं कोयले के निशान

3 of 6
रस्सी से लटकी लाश - फोटो : Vishnu Sharma
वहीं, मौके की स्थितियों को देखकर हत्या की संभावना की ओर इशारा हो रहा है। इनमें सबसे पहली बात यह कि वहां दीवार व पत्थरों पर कोयले से विवादित अंश लिखे हैं, लेकिन चेतन के हाथों की अंगुलियों पर ऐसे कोई कोयले का काला रंग नहीं नजर आया। दूसरी बात यह है कि जिस तरह से बड़ी और मोटी रस्सी से चेतन सैनी किले की बुर्ज से लटका हुआ मिला। आमतौर पर इतनी मोटी रस्सी की गांठ लगाकर खुदकुशी करना आसान नहीं है।

चेहरे पर भी नजर आ रहे हैं चोट के निशान

4 of 6
दीवारों पर लिखे ये विवादित अंश - फोटो : Vishnu Sharma
मृतक के चेहरे पर हल्की चोट के निशान भी नजर आ रहे है। वहीं,​ जिस राइटिंग में विवादित अंश पत्थरों व दीवारों पर लिखे गए हैं, उनकी हैंड राइटिंग की एफएसएल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अगर हैंड राइटिंग चेतन की नहीं पाई गई तो साफ हो जाएगा कि उसे मारा गया है और फिर पद्मावती इश्यू को लिखकर मामले को घुमाने का प्रयास किया है।

 
विज्ञापन

इतना लिखने के लिए चाहिए काफी समय

5 of 6
दीवार पर लिखे अंश - फोटो : Vishnu Sharma
एक मनोचिकित्सक ने बताया कि कोयले से पत्थरों पर बातें लिखना और इतनी ऊंची दीवार पर लटकने की व्यवस्था करना, दोनों में काफी समय लगा होगा। एेसे में आत्महत्या करने वाले की सेकंड थोट उसे आत्महत्या करने से रोक देती है। लेकिन मौके पर पत्थरों पर पद्मावती के अलावा लिखा है कि 'हम काफिर को लटकाकर मारेंगे। हमें लुटेरा कहने वालों अल्लाह इंसाफ करेगा, हर काफिर को मारेंगे। लुटेरे नहीं अल्लाह के बंदे हैं, एक-एक दस पर भारी है। चेतन तांत्रिक मारा गया। पद्मावती।' ये सभी बातें हत्या की ओर इशारा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाला क्यों लिखेगा कि ये पहली झांकी है...

6 of 6
ये विवादित टिप्पणीयां भी - फोटो : Amar Ujala
कोयले से लिखी बातें और सवाल उठा रही है, इनमें लिखा है 'ये तो पहली झांकी है, शुरुआत अभी बाकी है। हम सिर्फ किले पर पुतले नहीं लटकते, जो हमसे टकराएगा। वह भी मारा जाएगा। धरती का रंग बदल देंगे अल्लाह अल्लाह करोगे। जो काफिर को मारेगा, अल्लाह को प्यारा होगा। पद्मावती का विरोध करने वालों हम किले पर सिर्फ पुतले नहीं लटकाते हम में है दम।' इसी तरह के कई विवादित अंश दीवारों और पत्थरों पर लिखे गए हैं, जो आपसी रंजिश में हत्या की ओर इशारा करते है। आत्महत्या करने वाला भला एेसा क्यों लिखेगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें