आज मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। कोटा शहर के अपराध पर निगाह रखने के लिए बनाए गए अभया कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का भी सीएम ने उद्घाटन किया। सीएम राजे ने जाना कि किस तरह से शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। साथ ही, उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे पर रखी जा सकेगी नजर
2 of 5
सीएम वसुंधरा राजे
- फोटो : amar ujala
सीएडी रोड पर बनाए गए इस कमांड सेंटर से शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे की हलचल पर नजर रखी जा सकेगी। अभया कंट्रोल एंड कमांड सेंटर उद्घाटन के मौके पर सीएम राजे के साथ गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, मंत्री प्रभुलाल सैनी और खान मंत्री सुरेन्द्र पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ताकि अपराधियों की तुरंत हो सके पहचान
3 of 5
सीएम वसुंधरा राजे
- फोटो : amar ujala
कोटा में तकरीबन 1100 सीसीटीवी कैमरे विभिन्न चौराहों और मुख्य बाजारों में लगाए जाएंगे, ताकि शहर में घटित होने वाले अपराध के तुरंत बाद अपराधी की पहचान की जा सके। जिसके आधार पर अपराध करने वाला व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में हो।
29 स्कूटियां भी पेट्रोलिंग के लिए रवाना
4 of 5
सीएम वसुंधरा राजे
- फोटो : amar ujala
सीएम वसुंधरा राजे ने इस मौके पर अभया नाम से महिला पुलिस विंग की 29 स्कूटियां भी पेट्रोलिंग के लिए रवाना की। शहर में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधी या छेड़खानी की घटना पर तुरंत काबू पाने के लिए जयपुर की तर्ज पर कोटा में महिला विंग का गठन किया गया है।
अपराध पर रोक लगाने के लिहाज से किए गए इन प्रयासों को गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने भी अच्छा बताया। इस मौके पर सीएम राजे ने महिला पुलिस विंग के लिए तैनात जवानों से भी बातचीत की।