फ्रेशर्स पार्टी में म्यूजिक की तेज बीट्स और उस पर थिरकती छात्राएं, ऐसे कई नजारों ने कैम्पस में समां बांध दिया।
इस तरह के नजारे देखने को मिले कानोड़िया कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में। एक तरफ जहां फैशन ट्रेंड्स नजर आए तो दूसरी ओर गर्ल्स ने ग्रुप डांस में पंजाबी संस्कृति को पेश किया। प्रोग्राम की शुरुआत फैशन शो से हुई।
विज्ञापन
ऐसे किया फ्रेशर्स का वेलकम
2 of 5
कानोड़िया में फ्रेशर्स पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में कॉलेज गर्ल्स ने हाई हील्स और म्यूजिक की बीट्स पर कई राउंड्स में रैंप वॉक किया। वहीं सीनियर स्टूडेंट्स ने कंटम्परेरी, वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न, पंजाबी, लावणी डांस के साथ न्यू स्टूडेंट्स का वेलकम किया।
विज्ञापन
15 छात्राओं को मिली स्कॉलरशिप
3 of 5
रैम्प पर वॉक करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
समारोह में मिस राजस्थान सिमरन शर्मा ने भी शिरकत की। इस दौरान 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रथम वर्ष की 15 छात्राओं को कॉलेज की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की गई।
रोमा खत्री बनीं मिस फ्रेश
4 of 5
मॉडलिंग करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी में रोमा खत्री मिस फ्रेशर, आकांक्षा सिरवी फर्स्ट रनरअप और गहना अरोड़ा सेकेंड रनरअप रहीं। छात्राओं ने तालियों के साथ विजेताओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में 45 गर्ल्स ने हिस्सा लिया।