सपना चौधरी के डांस के दीवाने तो देश भर में हैं। खास तौर पर युवाओं में सपना चौधरी के फैन्स की कमी नहीं हैं। कॉलेज हो या कैम्पस हर जगह सपना को देखने के लिए भीड़ जुट ही जाती है। यही कारण है कि अब सपना कॉलेज-कैम्पस की शान बन गई है। ऐसा ही एक कार्यक्रम आने वाले दिनों में होने जा रहा है, यहां एक तरफ जहां सपना चौधरी का डांस होगा, वहीं चीफ गेस्ट के तौर पर राहुल गांधी के करीबी दिग्गज नेता मौजूद होंगे।
विज्ञापन
पणिहारिन में आएंगी नजर
2 of 5
sapna
दरअसल, राजस्थान यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में 22 फरवरी को पणिहारिन कार्यक्रम आयोजित होगा। यूनिवर्सिटी के कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस कार्यक्रम में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी होंगी।
विज्ञापन
स्टेज पर धमाल मचा देगी जोड़ी
3 of 5
Sapna Choudhary
सपना चौधरी के साथ हरियाणवी गायक विक्की काजला भी अपने सुरों के जलवे बिखेरेंगे। विक्की और सपना की जोड़ी स्टेज पर धमाल मचाएगी।
हरियाणवी रंग छाएगा आरयू में
4 of 5
Sapna Choudhary
लॉ कॉलेज स्टूडेंट यूनियन प्रेसिंडेट भरत राज चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणवी रंग छाया रहेगा। इसमें खास बात सपना चौधरी और विक्की काजला की प्रस्तुति होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले एक नेता मौजूद होंगे। भरत राज ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे। इसके साथ कई अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे।